फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers actress Brie Larson get place in Time Magazine top 100 influential people list

एवेंजर्स एक्ट्रेस ब्री लार्सन को टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में मिली जगह

Fri, 19 Apr 2019 10:49 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Apr 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Avengers actress Brie Larson get place in Time Magazine top 100 influential people list
Captain Marvel - फोटो : twitter
इस साल की शुरुआत में हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' से लाखों दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस ब्री लार्सन की खुशी का इन दिनों कोई ठिकाना नहीं हैं। खबरों की मानें तो उनका नाम प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शुमार किया गया है। बताया जा रहा है ब्री लार्सन को टाइम मैगजीन में ये जगह हॉलीवुड में शानदार सफलता के अलावा कई सामाजिक कार्य करने की वजह से दी है। 
विज्ञापन


इस खास मौके पर एवेंजर्स के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए ब्री लार्सन को बधाई दी और उनकी तारीफ भी की। गौरतलब है कि बीती मार्च को रिलीज हुई ब्री लार्सन की फिल्म 'कैप्टन मार्वल' अभी भी कई देशों में धमाकेदार कमाई कर रही हैं। 
विज्ञापन

Avengers actress Brie Larson get place in Time Magazine top 100 influential people list
captain marvel - फोटो : social media
खबरों की मानें तो इस फिल्म ने अब तक 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात ये है कि मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'कैप्टन मार्वल' बहुचर्चित फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' का ही हिस्सा है। ब्री लार्सन कैप्टन मार्वल की भूमिका में फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' में भी नजर आएंगी। 

'एवेंजर्स: एंडगेम' में कैप्टन अमेरिका, थॉर, आयरन मैन, हॉक आई और ब्लैक विडो जैसे कई सुपरहीरोज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब तक इस फिल्म के छोटे-छोटे कई वीडियो भी समाने आए हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर मार्वल स्टूडियो के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed