{"_id":"5b9e125e867a557f551a14e0","slug":"ariana-in-tribute-to-late-ex-mac-miller-says-i-m-sorry-i-could-not-fix-your-pain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी रैपर मैक के निधन से दु:खी हैं एक्स गर्लफ्रेंड अरियाना, बोलीं- 'मैं तुम्हारे गम को...'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
अमेरिकी रैपर मैक के निधन से दु:खी हैं एक्स गर्लफ्रेंड अरियाना, बोलीं- 'मैं तुम्हारे गम को...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
Ariana Grande
हाल ही में जाने-माने अमेरिकी रैपर मैक मिलर का 26 साल की उम्र में निधन हो गया था।मैक कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजिल्स के पास अपने घर में मृत पाए गए थे। मैक के निधन से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अरियाना ग्रांदे को गहरा सदमा पहुंचा है। अरियाना ने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है।
अरियाना ने लिखा- मैं तुम्हें तब से प्यार करती हूं जब मैं 19 साल की थी। जब मैं तुमसे मिली। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं इन सब से बाहर नहीं निकल पा रही हूं। हमने इस बारे में बात की थी। कई बार में बहुत दु:खी होती हूं। तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। मुझे अफसोस है कि मैं तुम्हारे गम को कम नहीं कर पाई। मैं हमेशा ऐसा करना चाहती थी। शायद अब तुम्हें शांति मिल गई हो।
बता दें अरियाना ग्रांदे और रैपर मैक मिलर ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। मैक के निधन की वजह ड्रग्स की ओवरडोज बताई गई। मैक इससे पहले भी बहुत ज्यादा मात्रा में ड्रग्स लेने की बात पहले भी स्वीकार चुके थे।

View this post on Instagram
A post shared by Ariana Grande (@arianagrande) on
मैक मिलर
बता दें साल की शुरुआत में मैक का अपनी गर्लफ्रैंड अरियाना ग्रांदे से ब्रेकअप हो गया था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। दोनों ने एक कंसर्ट में साथ कई गानों पर परफॉर्म भी किया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन नशे की लत के कारण अरियाना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
मैक मिलर ने साल 2011 में आए एलबम के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। मिलर ने अपने करियर की शुरुआत बहुत जल्दी कर दी थी। मिलर का संगीत की तरफ झुकाव बचपन से ही था। उन्होंने पहला रैप 15 साल की उम्र में बनाया था।