‘बाल नकली हैं, लेकिन बेबी बंप असली है’, प्रेग्नेंसी को फेक बताने वालों को एनी हैथवे ने दिया मजेदार जवाब
Anne Hathaway: हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी हैथवे हाल ही में अपनी फिल्म के प्रीमियर के दौरान वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसपर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर उन्हें जवाब दिया है।
विस्तार
43 साल की उम्र में मां बनने जा रहीं एनी हाल ही में अपनी फिल्म 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' के प्रीमियर में नजर आईं, जहां उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को ही ‘फेक’ बताना शुरू कर दिया। अब एनी ने ट्रोल्स को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है।
प्रीमियर में बेबी बंप को लेकर हुईं चर्चा
- एनी हैथवे रविवार को 'द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट' के प्रीमियर में पहुंचीं।
- इस दौरान उन्होंने हॉल्टर टॉप और लो-वेस्ट जींस पहनी थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
- बताया जा रहा है कि एनी करीब 4 से 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं।
- हालांकि, उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं और कुछ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को नकली तक बता दिया।
I like Anne Hathaway. She has wore some stunning outfits. This one though… 😳
— Sabirah Lohn 💕🦕🦖 (@SabirahLohn) August 10, 2026
From entertainment tonight on Instagram. pic.twitter.com/loCIrCGpvM
इंस्टाग्राम पर दिया मजेदार जवाब
ट्रोल्स की बातों का जवाब देने के लिए एनी ने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह प्रीमियर के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। उनकी टीम उनका मेकअप और हेयरस्टाइल कर रही है।
वीडियो में जब स्टाइलिस्ट उनके बालों को पोनीटेल में सेट कर रही थीं, तब एनी ने मजाक में कहा, ‘ये मेरे असली बाल नहीं हैं।’ इसके बाद उन्होंने वीडियो के कैप्शन में ट्रोल्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘बाल नकली हैं, लेकिन बेबी बंप असली है।’
43 साल की उम्र में तीसरी बार मां बनेंगी एनी
- एनी हैथवे अपने पति एडम शुलमैन के साथ तीसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।
- दोनों पहले से दो बेटों के माता-पिता हैं।
- उनके बड़े बेटे जोनाथन की उम्र 10 साल और छोटे बेटे जैक की उम्र 6 साल है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एनी हैथवे हाल ही में निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन और जॉन बर्नथल जैसे कलाकार भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें- Monalisa: मानसून में मोनालिसा ने ढाया कहर; डेनिम शॉर्ट्स और लाल टॉप में दिए स्टाइलिश पोज, देखिए तस्वीरें