कानूनी विवाद में एंजेलीना जोली को मिली राहत, अदालत ने खारिज की ब्रैड पिट की याचिका; जानें क्या है पूरा मामला
Angelina Jolie-Brad Pitt: ब्रैड पिट से शराब बनाने वाली कंपनी शैटो मिरावल को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में आज एक्ट्रेस के हित में फैसला आया है। समझिए क्या है पूरा मामला…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्स कपल ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली के बीच शराब बनाने वाली कंपनी शैटो मिरावल को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। अब इस मामले में अदालत ने एंजेलीना जोली को राहत दी है और उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट के न्यायाधीश ने ब्रैड पिट की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने फ्रांसीसी वाइनरी में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री से जुड़े निजी ईमेल तक पहुंच की मांग की थी।
एंजेलीना जोली के वकील ने फैसले पर जताई खुशी
पेज सिक्स द्वारा प्राप्त अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अदालत ने फैसला सुनाया कि ब्रैड पिट एंजेलीना जोली के इस दावे को खारिज करने में अपना दायित्व पूरा नहीं कर पाए हैं कि ये कम्युनिकेशन प्रोटेक्टेड है। याचिका को खारिज कर दिया गया है। एंजेलीना जोली के कानूनी सलाहकार पॉल मर्फी ने इस फैसले को मामले का निर्णायक पल बताया।
उन्होंने कहा, ‘यह एंजेलीना जोली के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है। यह फैसला दिखाता है कि ब्रैड पिट ने स्पष्ट रूप से विशेषाधिकार प्राप्त दस्तावेजों तक पहुंच की मांग करके पूरी तरह से अपनी सीमाओं को पार किया था। उन्होंने शुरू में 126 प्रिविलेज्ड डॉक्यूमेंट्स की मांग की थी, लेकिन बाद में 22 पर आ गए। अब उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है।
यह एंजेलीना से जुड़ी हर चीज पर नियंत्रण रखने की ब्रैड पिट की आदत है, जिसमें उनके अपने वकीलों के साथ उनके बात करने पर नियंत्रण भी शामिल है। हमें बेहद खुशी है कि अपील न्यायालय और निचली अदालत दोनों ने अंततः इस पर रोक लगा दी। एक सूत्र ने आउटलेट को बताया कि एंजेलीना जोली ने इतने सारे डॉक्यूमेंट्स को गोपनीय बताकर रोक रखा है। ये ईमेल इस मामले में सबूतों का सिर्फ एक हिस्सा हैं।
ब्रैड पिट ने पिछले साल खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा
ब्रैड पिट एंजेलीना जोली द्वारा 2021 में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री से जुड़े डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच की मांग कर रहे हैं। इसमें उनकी बिजनेस टीम के साथ हुए लेन-देन भी शामिल हैं। अक्तूबर 2025 में ब्रैड पिट के वकीलों ने कोर्ट में कुछ दस्तावेज जमा किए थे। इनमें एंजेलीना जोली की टीम और इस डील से जुड़ी कुछ दूसरी पार्टियों के डॉक्यूमेंट्स और सबूत थे।
साथ ही दोनों के बीच की गोपनीय बातचीत थी, जिसे ब्रैड पिट और उनकी लीगल टीम कोर्ट में पेश कर चुकी थी। ये सबूत ये बताने के लिए थे कि आखिर एंजेलीना ने शराब कंपनी में अपनी हिस्सेदारी आखिर बेची क्यों थी और इसके पीछे की वजह क्या थी। साथ ही इसमें कथित नुकसान का भी जिक्र था।
पिट ने विशेष रूप से एंजेलीना जोली के बिजनेस मैनेजर टेरी बर्ड, उनकी ब्रिटिश प्रचारक क्लो डाल्टन और अर्मिंका हेलिक, साथ ही वित्तीय सलाहकारों से संबंधित ईमेल तक पहुंच की मांग की थी। हालांकि, एक्ट्रेस का कहना था कि ये डॉक्यूमेंट्स उनकी कानूनी रणनीति का हिस्सा थे और इसलिए गोपनीय थे
यह कानूनी विवाद ब्रैड पिट द्वारा 2022 में दायर एक मुकदमे से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एंजेलीना जोली ने उनकी सहमति के बिना मिरावल में अपना हिस्सा स्टोली ग्रुप के वाइन डिवीजन टेनुटे डेल मोंडो को बेच दिया। जबकि उनके अनुसार पहले से एक समझौता हुआ था। एंजेलीना जोली ने ऐसे किसी समझौते से इनकार किया और पलटवार करते हुए पिट पर उनके खिलाफ बदले की भावना से केस दर्ज कराने का आरोप लगाया।