फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie Raise Voice Against Injustice for Women

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को कहा जाता है खतरनाक- एंजेलीना जोली

Thu, 08 Aug 2019 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 08 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie  Raise Voice Against Injustice for Women
angelina jolie - फोटो : File Pic

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने हाल ही में अपने बेटे का 18वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर वह अपने बेटे को लेकर क्लीवलैंड पहुंचीं। मेडॉक्स जोली के बड़े बेटे हैं। एंजेलीना जोली का अपने पति ब्रैड पिट के साथ बच्चों की कस्टडी को लेकर विवाद चल रहा है। बता दें, एंजेलिना जोली ने सितंबर 2016 में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। दोनों छह बच्चों  के माता-पिता हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं एंजेलीना जोली ने हाल ही में महिलाओं के अधिकार पर भी बात की है। जोली शरणार्थी, यौन हिंसा और प्रकृति के संरक्षण जैसे कई मुद्दों की सक्रिय प्रचारक हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान जोली ने कहा कि समाज में उन महिलाओं को 'धूर्त' कहा जाता जाता है जो अपना अधिकार छीने जाने पर आवाज उठाती हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार में दुनिया में ज्यादा से ज्यादा इस तरह की महिलाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेत्री ने एले पत्रिका में लिखे गए अपने आलेख में कहा कि इसे मानसिकता को बदलने की जरूरत है जो अन्याय से थक चुकी महिलाओं को 'अस्वभाविक' और 'खतरनाक' बताती हैं।


जोली ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में चुनाव लड़ने वाली महिलाओं को प्राय: चुड़ैल तक कह दिया जाता है। वहीं यूएनएचसीआर की गुडवील एंबेसडर अभिनेत्री ने कहा कि उनके इस आलेख का मतलब पुरुषों और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को कमतर देखना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed