फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie Lookalike Sahar Tabar Arrested to fans want Iron Man Oscar three hollywood news

एंजेलिना जोली बनने के चक्कर में इंस्टाग्राम स्टार गिरफ्तार और 'आयरन मैन' को मिले ऑस्कर, 3 खबरें

Mon, 07 Oct 2019 07:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 07 Oct 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie Lookalike Sahar Tabar Arrested to fans want Iron Man Oscar three hollywood news
Sahar Tabar - फोटो : social media

एंजेलिना जोली बनने के चक्कर में बर्बाद कर लिया चेहरा, इंस्टाग्राम स्टार गिरफ्तार

विज्ञापन

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में अपना चेहरा प्लास्टिक सर्जरी से बर्बाद करने वाली इंस्टाग्राम स्टार को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल खबरें आईं थीं कि इंस्टाग्राम स्टारसहर तबर ने एंजेलीना जॉली जैसी दिखने के लिए 50 प्लास्टिक सर्जरी करवाईं और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। वो काफी डरावनी थी और तभी से सहर का विरोध हो रहा था। तस्वीर में सहर ने हिजाब पहना हुआ था। इसी मामले में इरान की सहर ताबर की गिरफ्तारी हुई है। सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लगा है। गौरतलब है ईरान में इंस्टाग्राम को छोड़कर बाकि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा हुआ है।

Angelina Jolie Lookalike Sahar Tabar Arrested to fans want Iron Man Oscar three hollywood news
Friends - फोटो : social media

लोकप्रिय टीवी कॉमेडी शो 'फ्रेंड्स' के 25 साल पूरे होने पर स्टार कास्ट ने की रियूनियन
टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो फ्रेंड्स को शुरू हुए 25 साल पूरे होने पर शो की स्टारकास्ट मैट ला ब्लांक, जेनिफर एनिंस्टन और कर्टनी कॉक्स ने एक साथ एक यादगार शाम बितायी। गौरतलब है कि शो को बंद हुए करीब 15 साल बीत चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफिलिक्स पर इसे देखा जा सकता है। शो में जोई, रेचल और मोनिका का किरदार निभाने वाले तीनों ऐक्टर्स ने कई सालों बाद फिर से मिलने का प्लान बनाया और इस मुलाकात की एक तस्वीर कर्टनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर की और साथ में लिखा ' यह एक रेयर शाम थी और मुझे बहुत पसंद आई '। इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया और एक बार फिर से फ्रेंड्स के सीक्वल की मांग शुरू कर दी।

View this post on Instagram

A rare night and I love it.

A post shared by Courteney Cox (@courteneycoxofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन

Angelina Jolie Lookalike Sahar Tabar Arrested to fans want Iron Man Oscar three hollywood news
Iron Man 3 - फोटो : twitter

'आयरन मैन' को ऑस्कर दिलाने के फैंस ने चलाई मुहिम
मार्वेल स्टूडियों और एवेंजर सीरीज के मुख्य हीरो आयरन मैन यानि रॉबर्ट डाउनी जूनियर को 2020 के ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिलाने के लिए फैंस ने मुहिम शुरू की है। इस मुहिम के तहत फैंस एक याचिका पर साइन करवा रहे हैं। अधिक से अधिक साइन जुटाकर ऑस्कर कमेटी को भेजे जाएंगे। याचिका में रॉबर्ट को ऑस्कर देने की मांग की गई है। फैंस चाहते हैं ऑस्कर कमेटी के अधिकारी फैंस की इच्छा को ध्यान में रखकर फैसला लें। गौरतलब है कि एवेंजर सीरीज की इस साल रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्म 'एवेंजर एंडगेम ' में आर्यनमैन का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) की दुनिया में काफी फैन फालोइंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed