फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie is going to to direct a biopic about wartime photographer Don McCullin

मशहूर फोटोग्राफर डॉन मैकुलिन पर फिल्म बनाएंगी एंजेलिना जोली, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग

Fri, 20 Nov 2020 04:20 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 20 Nov 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie is going to to direct a biopic about wartime photographer Don McCullin
एंजेलिना जोली - फोटो : file photo

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और निर्माता-निर्देशक एंजेलिना जोली ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। उनकी यह फिल्म दुनिया के मशहूर फोटोग्राफर डॉन मैकुलिन की बायोपिक है। एंजेलिना जोली की इस फिल्म का नाम 'अनरीजनेबल बिहेवियर' है। यह फिल्म ब्रिटिश फोटोग्राफर की इसी नाम पर बेस्टसेलिंग आत्मकथा पर आधारित होगी। 

विज्ञापन


इस फिल्म का निर्माण टॉम हार्डी और डीन बेकर द्वारा उनके हार्डी सोन एंड बेकर के बैनर तले किया जाएगा। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले मशहूर लेखक मार्क जॉर्ज करेंगे। मार्क जॉर्ज इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता भी रहेंगे। अपनी इस फिल्म को लेकर एंजेलिना जोली ने मीडिया से भी बात की। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'मैं इसके लिए अभारी हूं कि मुझे डॉन मैकुलिन के जीवन पर फिल्म बनाने का मौका मिला रहा है। मैं निर्भयता और मानवता के उनके अनूठे संयोजन के लिए तैयार थी। युद्ध की सच्चाई को देखने के लिए उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता, सहानुभूति और उन लोगों के लिए सम्मान जिन्होंने इसका परिणाम भुगता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंजेलिना जोली ने आगे कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जो डॉन मैकुलिन की फोटोग्राफी की तरह असम्भव होगी। जो उनके द्वारा देखे गए असाधारण लोगों और घटनाओं के बारे में हो। डॉन मैकुलिन ने करीब छह दशक के अपने लंबे करियर में वियतनाम युद्ध को विश्व प्रसिद्ध कवरेज में फैलाया था। उन्होंने समाजसेवी लूंग अनग के संस्मरण "फर्स्ट वे किल्ड माई फादर" पर भी काम किया था।' आपको बता दें फिल्म अनरीजनेबल बिहेवियर की शूटिंग जल्द शुरू की जा सकती है। 

पढ़ें: 'वंडर वुमन 1984' का हुआ फैसला, ओटीटी के साथ सिनेमाघरों में इस तारीख को देगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed