{"_id":"58d1170b4f1c1b2e4a1a3453","slug":"angelina-jolie-in-fake-adoption-of-maddox","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला बच्चा गोद लेते वक्त एंजेलीना ने किया था ये फ्रॉड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पहला बच्चा गोद लेते वक्त एंजेलीना ने किया था ये फ्रॉड
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 21 Mar 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
एंजेलिना जोली
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जॉली हमेशा ही विवादों से घिरी रहती हैं लेकिन इस बार मामला जरा गंभीर है। दरअसल, एंजेलीना के बड़े बेटे को लेकर कम्बोडिया के एक राहत कर्मी Mounh Sarath ने एक बड़ा खुलासा किया है। Sarath ने बताया कि मेडोक्स को गोद लेने की प्रक्रिया गलत ढंग से हुई है और इसमें उन्होंने एंजेलीना का साथ दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'जब एंजेलीना मेडोक्स जॉली पिट को गोद ले रही थीं तो गोद लेने वाले कागजात पर उन्होंने मेरा नाम पिता के रूप में लिखवाया था जिससे की गोद लेने की प्रक्रिया जल्दी निपट सके। उन्होंने कहा था कि वह कुछ समय बाद मेरा नाम हटा देंगी। लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया।'
विज्ञापन
Sarath अब दावा कर रहे हैं कि अभी भी उस बच्चे पर उनका अधिकार है। उन्होंने कहा, 'कोर्ट में जो भी दस्तावेज दिखाए गए थे, उनके अनुसार मैं अभी भी मेडोक्स का पिता हूं। एंजेलीना ने अभी तक मेरा नाम उन पेपर्स से नहीं हटाया है।' Sarath ने 'द सन' को दिए इंटरव्यू में वह सारे दस्तावेज दिखाए जो बच्चे को गोद लेने के दौरान कोर्ट में पेश किए गए थे। इनमें Sarath का नाम ही पिता के रूप में लिखा हुआ था।
विज्ञापन
जिस समय मेडोक्स को गोद लिया गया था, उस समय यूएस ने कम्बोडिया से बच्चों को गोद लेने पर बैन लगाया हुआ था। वहीं एंजेलीना का कहना है कि मेडोक्स के माता-पिता के बारे में जानने के लिए उन्होंने हर संभव कोशिश की है।