फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   American singer jerry lee lewis passed away at the age of 87 Adnan Sami expressed grief

Jerry Lee Lewis Passed Away: सात बार शादी करने वाले अमेरिकी सिंगर का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 29 Oct 2022 09:40 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 29 Oct 2022 09:40 AM IST
सार

अमेरिकी सिंगर जेरी ली लेविस इस दुनिया में नहीं रहे। जेरी ली लेविस 87 वर्ष के थे और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सिंगर अदनान सामी ने जेरी ली लेविस को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
American singer jerry lee lewis passed away at the age of 87 Adnan Sami expressed grief
Jerry Lee Lewis - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर के साथ हुई है। अमेरिकी सिंगर जेरी ली लेविस इस दुनिया में नहीं रहे। जेरी ली लेविस 87 वर्ष के थे और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सिंगर ने अपने घर में आखिरी सांस ली। दो दिनों पहले, उनके निधन की खबर सामने आई थी, जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। लेकिन तब जेरी ली लेविस के परिवार ने इस खबर को अफवाह करार दिया था और कहा था कि वह ठीक हैं। लेकिन अब जेरी ली लेविस के निधन ने फैंस को मायूस कर दिया है। सिंगर अदनान सामी ने जेरी ली लेविस को श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

सिंगर अदनान सामी ने जेरी ली लेविस के निधन पर शोक जताते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह जानकर बेहद दुख हुआ कि रॉक एन रोल के मूल गॉडफादर, जेरी ली लुईस का निधन हो गया है। वह निस्संदेह एक पथप्रदर्शक थे, जिन्होंने अपना उपनाम ‘द किलर’ अर्जित किया। वह कई मायनों में मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा थे। वह शांति को प्राप्त हो।'

Bigg Boss: सलमान ने खुद बताया डेंगू होने के बाद अब कैसी है उनकी तबीयत, बोले- अभी तक ठीक नहीं हुआ हूं लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन

जेरी ली लेविस अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहे। उन्होंने एक दो या तीन नहीं, बल्कि सात बार शादियां की थीं लेकिन वह विवादों में तब आ गए जब शादी की वजह से ही उनका करियर तक खत्म हो गया था। उन्होंने अपनी 13 साल की कजिन से भी शादी कर ली थी, जिस वजह से वह खूब ट्रोल हुए। इसके अलावा वह पहले से शादीशुदा भी थे, जिसके बाद उनके विरोध में उनके शोज कैंसिल होने लगे। साथ ही उन्हें रेडियो से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:- Friday Box Office:  दिन-ब-दिन घटती जा रही राम सेतु और थैंक गॉड की कमाई, कांतारा और हर हर महादेव का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन

एक नजर उनके करियर पर डालें तो वह साल 1950 में सुर्खियों में आए थे और उन्होंने खुद को रॉक रिबेल के रूप में म्यूजिक इंडस्ट्री में उतारा था। उनके कई गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं, उनके स्टाइल को भी लोगों ने खूब पसंद किया। साल 1958 में उनका करियर खत्म हो गया, जिसका कारण उनकी शादी बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed