फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Amber Heard request court to dismiss defamation trial verdict and to reopen the case again

Johnny Depp Vs Amber Heard: जॉनी- एम्बर मानहानि मामले में नया मोड़, एक्ट्रेस ने केस रीओपन करने की मांग की

Mon, 04 Jul 2022 01:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 04 Jul 2022 01:16 PM IST
सार

एम्बर हर्ड और जॉनी डेप के इस केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में एम्बर हर्ड ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कोर्ट पर उनके द्वारा दिए गए सबूतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Amber Heard request court to dismiss defamation trial verdict and to reopen the case again
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media

विस्तार

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड बीते कई समय से अपने हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले में चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने इस पूरे मामले पर अपना फैसला सुनाया था। मामले में कोर्ट ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाते हुए एम्बर हर्ड को मुआवजा देने को कहा था। हालांकि, फैसले के बाद भी यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। एम्बर हर्ड और जॉनी डेप के इस केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में एम्बर हर्ड ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कोर्ट पर उनके द्वारा दिए गए सबूतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Amber Heard request court to dismiss defamation trial verdict and to reopen the case again
एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

मामले में अब एम्बर हर्ड के वकील ने कोर्ट के फैसले को खारिज करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट से मानहानि मुकदमे पर फिर से ट्रायल करने की भी अपील की है। रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए एम्बर की लीगल टीम ने यह दावा किया है कि इस केस में ऐसा कोई भी सबूत पेश नहीं किया गया जिसके आधार पर एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर मुआवजा भरने को कहा जाए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जॉनी डेप की टीम ने यह साबित नहीं किया कि हर्ड की तरफ से उन पर लगाए गए आरोप गलत है। ऐसे में अब इस मामले में एक्ट्रेस ने एक बार फिर अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए इस मामले को फिर से ओपन करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amber Heard request court to dismiss defamation trial verdict and to reopen the case again
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बीते कई समय से जारी इस केस पर कोर्ट ने 1 जून 2022 को फैसला सुनाया था। मामले में जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जूरी ने एम्बर हर्ड को मानहानि का दोषी पाया था। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा था कि जॉनी डेप यह साबित करने में सक्षम है कि उन्हें बदनाम किया गया था। ऐसे में जूरी ने हर्ड को 10 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर की दंडात्मक हर्जाने के भुगतान का आदेश दिया था।

 

विज्ञापन

Amber Heard request court to dismiss defamation trial verdict and to reopen the case again
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जॉनी डेप और एम्बर हर्ड  के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा था। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एम्बर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे हैं। जॉनी और एम्बर की शादी फरवरी 2015 में हुई थी। दो साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed