फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Deadpool and Wolverine Ryan Reynolds to do work with Hugh Jackman and Shawn Levy again shared plans

Ryan Reynolds-Hugh Jackman: परदे पर फिर जमेगी रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की जोड़ी, शॉन लेवी का मिलेगा साथ

Tue, 05 Nov 2024 10:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Nov 2024 10:12 AM IST
सार

इस साल जुलाई में एमसीयू की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' आई। शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन नजर आए। इस फिल्म के बाद दोनों को फिर परदे पर साथ देखने के लिए बेकरार दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है।

विज्ञापन
After Deadpool and Wolverine Ryan Reynolds to do work with Hugh Jackman and Shawn Levy again shared plans
Ryan Reynolds-Hugh Jackman-Shawn Levy - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमसीयू की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन साथ नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। इस एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर इन दोनों सितारों के फैंस खुश हो जाएंगे। दअरसल,  रयान रेनॉल्ड्स एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। इसमें वे अपने 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' फिल्म के सह-अभिनेता ह्यू जैकमैन और निर्देशक शॉन लेवी  के साथ काम करेंगे। यह मार्वल्स की फिल्म नहीं है। खुद रेनॉल्ड्स ने कहा है कि एमसीयू से इस फिल्म का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

एक साल से लिख रहे फिल्म
रयान रेनॉल्ड्स ने हाल ही में वैराइटी के साथ इंटरव्यू में अपनी योजनाओं के बारे में बातचीत की है। उन्होंने बताया कि वे करीब एक साल से फिल्म लिख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं एक साल से फिल्म लिख रहा हूं। ये फिल्म मैं अपने, ह्यू जैकमैन और शॉन लेवी के लिए लिख रहा हूं। हालांकि, यह मार्वल की फिल्म नहीं है'।
Amitabh Bachchan: 'आई वांट टू टॉक' के ट्रेलर से पहले बिग बी ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन? बेटे अभिषेक बच्चन...

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दीं फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी 
फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी अभिनेता ने गुप्त रखी हैं। उनके विषय में अधिक ब्यौरा नहीं दिया है। हालांकि, अगले प्रोजेक्ट को लेकर उनके उत्साह ने जरूर कुछ संकेत दिए हैं। फिलहाल इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है कि किसी स्टूडियो की तरफ से इस प्रोजेक्ट को हरी झिंडी मिली है या नहीं। लेकिन, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की सफलता को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक साबित होगी।
Rupali Ganguly: 'वह लोगों के दुख पर खुशियां मनाती हैं', सौतेली बेटी ने फिर 'अनुपमा' के इज्जत की उधेड़ी बखिया

विज्ञापन

कब-कब साए आए रेनॉल्ड्स और शॉन लेवी
डेडपूल 3 से पहले शॉन लेवी और रेनॉल्ड्स पहले भी साथ काम कर चुके हैं। 'डेडपूल 3' से पहले दोनों 2021 की एक्शन कॉमेडी 'फ्री गाइ' और टाइम-बेंडिंग साइंस-फाई एडवेंचर 'द एडम प्रोजेक्ट' में काम कर चुके हैं। अब आगामी फिल्म के लिए रेनॉल्ड्स उत्साहित हैं।
Nora Fatehi: जान्हवी कपूर-सारा अली खान-अनन्या पांडे जैसे नहीं दिखना चाहतीं नोरा फतेही, बोलीं- मेरे संघर्ष...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed