फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Adele is reportedly feeling self-conscious about her weight loss

एडेल को नहीं हो रहा इस बात पर यकीन, एक साल में घटाया है 20 किलो वजन

Wed, 13 May 2020 06:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 May 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
Adele is reportedly feeling self-conscious about her weight loss
एडेल - फोटो : ट्विटर

15 ग्रैमी पुरस्कार जीतने वालीं गायिका एडेल इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनके लुक में आया अचानक बदलाव जो एक साल में 20 किलो वजन कम करने के कारण आया है। एडेल ने 5 मई, 2020 को अपना 32 वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने पर सभी को धन्यवाद देने के लिए अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह काले रंग की मिनी ड्रेस पहने हुए दिखाई दीं।

विज्ञापन


एडेल अब वजन घटाने के बाद आत्म-जागरूक महसूस कर रही हैं। उनका मानना है कि अब वह उन सारे कीमती ड्रेसेस को पहन पाएंगी जो इससे पहले उनमें फिट नहीं हो पाते थे। एडेल यह मानती हैं कि अब वह सबसे अच्छी दिख रही हैं। हालांकि कभी-कभी वह इसपर विश्वास नहीं कर पाती कि क्या वाकई वह खूबसूरत लग रही हैं जितना लोग कह रहे हैं। वह कहती है कि जब वह खुद को शीशे में देखती हैं तो हैरान रह जाती हैं। उन्हें बहुत सारे नए कपड़े खरीदने में मजा आता है।
विज्ञापन


एडेल शायद ही कभी सोशल मीडिया पर खुलकर तस्वीरें पोस्ट करती हों लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर एक चौंकाने वाले बदलाव के साथ जब उन्होंने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की तो फैंस हैरान रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनकी एल्बम 19 रिलीज हुई थी और इस एल्बम ने उन्हें स्टार बना दिया।


एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने 'हैलो' के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, '25' के लिए बेस्ट पॉप वोकल एलबम के पुरस्कार भी अपने नाम किए। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you for the birthday love. I hope you’re all staying safe and sane during this crazy time. I’d like to thank all of our first responders and essential workers who are keeping us safe while risking their lives! You are truly our angels ♥️ 2020 okay bye thanks x

A post shared by Adele (@adele) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed