{"_id":"5cd2a7abbdec22074d53b26c","slug":"adele-embraces-self-love-while-celebrating-her-birthday-maybe-hints-at-new-music","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर एडेल ने अपने 31वें जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, क्या नए एलबम की तरफ कर रहीं इशारा?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
सिंगर एडेल ने अपने 31वें जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, क्या नए एलबम की तरफ कर रहीं इशारा?
Wed, 08 May 2019 03:33 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 08 May 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
अडेल
रविवार को 30 साल की हुईं ब्रिटिश सिंगर एडेल ने अपने इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारा मैसेज लिखा है। एडेल ने अपने जीवन की सभी परेशानियों का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे अब वह खुद से प्यार करना सीख रही हैं।
सिंगर एडेल ने लिखा- मैंने पिछले कुछ सालों में बहुत बदलाव किया है और मैं अभी भी बदल रही हूं लेकिन यह ठीक है। 31वां साल मेरे लिए खास होने जा रहा है क्योंकि इस साल में सब कुछ मैं खुद पर खर्च करूंगी। एक दशक में पहली बार मैं अपने आस-पास की दुनिया को महसूस करने के लिए तैयार हूं। हम लोगों के प्रति दयालु रहें, हम केवल इंसान हैं, फोन जीवन से दूर रखकर हर एक घड़ी में हंसने की कोशिश करें।
एडेल ने ऐसी कई बातें लिखी जिससे यूजर्स को लगा कि ये उनके नए एलबम के बारे में हो सकती हैं। एडेल के इस पोस्ट पर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन इसके साथ चर्चा ये भी है कि कहीं एडेल ने इस पोस्ट के जरिए अपने नए गाने का खुलासा तो नहीं किया।
विज्ञापन
अभी पिछले महीने ही एडेल अपने पति साइमन कोनकी से अलग हुई हैं। एडेल ने साइमन के साथ अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा था, लेकिन साल 2017 में ग्रैमी अवार्ड शो में पुरस्कार लेने के दौरान एडेल ने साइमन के साथ अपनी शादी की बात को कबूला था। हालांकि अब दोनों पूरी तरह से अलग हो चुके हैं।
एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायकी में लगता था। 2008 में उनकी एल्बम 19 रिलीज हुई थी और इस एल्बम ने उन्हें स्टार बना दिया।
एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने 'हैलो' के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, '25' के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम के पुरस्कार भी अपने नाम किए। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।

View this post on Instagram
A post shared by Adele (@adele) on