फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Actress Kirstie Alley Cheers and Look Who's Talking fame actress died after battling cancer

दुखद: 'चीयर्स' और 'लुक हूज टॉकिंग' की स्टार क्रर्स्टी एले का निधन, कैंसर से लड़ रही थीं जंग

Tue, 06 Dec 2022 07:59 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 06 Dec 2022 07:59 AM IST
सार

फिल्म लुक हूज टॉकिंग और स्टार ट्रेक सेकेण्ड में अहम भूमिका निभाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री क्रर्स्टी एले का निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि की।

विज्ञापन
Actress Kirstie Alley Cheers and Look Who's Talking fame actress died after battling cancer
अभिनेत्री क्रर्स्टी एले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन और हॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री क्रर्स्टी एले का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रही थीं। एले को टीवी के कॉमेडी शो चीयर्स से पॉपुलरिटी मिली थी। उन्होंने फिल्म लुक हूज टॉकिंग और स्टार ट्रेक सेकेण्ड में भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। एले की मौत की पुष्टि उनके दोनों बच्चों ट्रू स्टीवेन्सन (30) और लिली पार्कर स्टीवेन्सन (28) ने की। इस संबंध में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया था।
विज्ञापन


परिवार ने दी जानकारी
ट्रू स्टीवेन्सन और लिली पार्कर स्टीवेन्सन ने सोशल मीडिया पर लिखा,  हमें आपको यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी मां का कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया है। वह अपने प्यारे परिवार के साथ रह रही थीं। उन्होंने अपना जीवन बड़ी ताकत से लड़ा। वह स्क्रीन पर जितनी उम्दा कलाकार थीं, उतनी ही अद्भभुत मां और दादी भी थीं। इस जोड़ी ने अपनी मां की देखभाल करने के लिए मोफिट कैंसर सेंटर के मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अपने जीवन में उनके जैसे उत्साह और जुनून को हमेशा याद रखेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Kadri Gopalnath: कादरी गोपालनाथ ने कर्नाटिक संगीत को सैक्सोफोन पर दिलाई थी नई पहचान, 20 वर्ष तक की थी मेहनत
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्कर स्टीवेन्सन से की थी शादी
उन्होंने आगे लिखा, हमारी मां का उत्साह और जीवन के लिए जुनून उनके बच्चे, पोते और उनके द्वारा पाले गए जानवर थे। वह जितनी खुशी से जीवन जीती थीं, उसका हम यहां उल्लेख ही नहीं कर सकते। वह हमें जीवन जीने के लिए प्रेरित करती थीं और हमारी प्रेरणा थीं। दोनों ने क्रर्स्टी एले के फैंस को प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा यह भी कहा कि इस कठिन समय में वे उनके परिवार की निजता का सम्मान करेंगे। एले ने पार्कर स्टीवेन्सन से शादी की थी, इसके बाद उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed