‘फ्रैंकनस्टाइन’ फिल्म के मेकओवर में जैकब एलोर्डी को लगे 10 घंटे, एक्टर का वायरल वीडियो देख फैंस हैरान
Jacob Elordi Frankenstein Movie Makeover: जैकब एलोर्डी के डेडिकेशन के फैंस कायल हो चुके हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ के अपने किरदार के लिए मेकओवर करवा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थिएटर के बाद हाल ही में ओटीटी पर फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ रिलीज हुई। फिल्म में जैकब एलोर्डी ने एक खास किरदार निभाया, जिसके मेकओवर के लिए उन्हें लगभग 10 घंटे तक का समय लगता था। सोशल मीडिया पर उनके मेकओवर का वीडियो वायरल है, इस पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं।
जैकब एलोर्डी का मेकओवर वीडियो वायरल
फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ नेटफ्लिक्स पर हाल ही में स्ट्रीम हुई। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम पेज पर ही जैकब एलोर्डी के मेकओवर का वीडियो शेयर किया गया। इसमें वह प्रोस्थेटिक मेकअप करवा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 10 घंटे तक यह मेकअप चलता था। वायरल वीडियो के आखिर में भी वह फिल्म ‘फ्रैंकनस्टाइन’ के मॉन्स्टर के रूप में सामने आते हैं। मेकओवर के दौरान वह कभी किताब पढ़ते हैं, कभी फोन चलाते हैं। इसी डेडिकेशन के फैंस कायल हो गए।
विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
जैकब एलोर्डी के मेकओवर को देखते फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। जैकब और मेकओवर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म और उनके किरदार को सराहा है, फिल्म को साल की बेस्ट मूवी कहा। कई लोगों ने मेकअप करने वाली टीम की तारीफ की। एक यूजर्स ने तो कहा कि वह ‘फ्रैंकनस्टाइन’ के प्यार में पड़ चुकी है। कई यूजर्स ने हार्ट, फायर इमोजी भी एक्टर जैकब के लिए शेयर किए।