फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Academy Awards, Oscar 2022: Jada Pinkett Smith breaks silence after one day on Will Smith and Chris Rock's slapgate

Oscar 2022: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड के बाद पत्नी जेडा ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Wed, 30 Mar 2022 01:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 30 Mar 2022 01:51 AM IST
सार

ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ ने अपनी पत्नी का मजाक बनाए जाने पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले को लेकर पहली बार विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Academy Awards, Oscar 2022: Jada Pinkett Smith breaks silence after one day on Will Smith and Chris Rock's slapgate
जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

94वें अकेदमी पुरस्कार का आयोजन सोमवार को हुआ था, जिसमें विल स्मिथ ने अपनी पत्नी का मजाक बनाए जाने पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। इस मामले पर दुनिया भर की मशहूर हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की, लेकिन जेडा ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। इस मामले को लेकर पहली बार विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी।

विज्ञापन

जेडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर एक पोस्ट साझा किया। उस तस्वीर में लिखा था कि यह हीलिंग का मौसम है और मैं इसके लिए ही मैं यहां हूं। इससे पहले जेडा ने अपने ऑस्कर के लुक की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए थे, लेकिन उन्होंने अवॉर्ड नाइट में पति विल द्वारा कॉमिडेयन को मारे गए थप्पड़ पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। अब मंगलवार (29 मार्च) को जो पोस्ट जेडा ने शेयर किया है, जिसे थप्पड़ कांड से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Academy Awards, Oscar 2022: Jada Pinkett Smith breaks silence after one day on Will Smith and Chris Rock's slapgate
जैडा पिंकेट स्मिथ - फोटो : Instagram

दरअसल, कॉमेडियन क्रिस रॉक ने अवॉर्ड नाइट के दौरान विल स्मिथ की पत्नी के मुंडा सिर का मजाक बनाया था। क्रिस रॉक ने साल 1997 में आई डेमी मूर की फिल्म ‘जीआई जेन’ का जिक्र करते हुए कहा था कि अब जेडा जीआई जेन 2 का इंतजार नहीं कर सकती। इसी बात को लेकर विल भड़क गए और स्टेज पर जाकर रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि बाद में उन्होंने माफी भी मांगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि जेडा ने कुछ साल पहले ही अपने टॉक शो के दौरान बताया था कि उन्हें एलोपेसिया एरीटा नाम की बीमारी है, जो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस बीमारी में सिर से बाल जगह-जगह से कम होने लगते है। इसका पता चलने के बाद ही उन्होंने अपना सिर मुंडवाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed