फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood shocking case rob reiner wife murder son nick reiner arrested

हॉलीवुड में सनसनीखेज मामला, फिल्ममेकर रॉब रेनर-पत्नी की हत्या के शक में बेटा निक रेनर गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 01:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:14 PM IST
सार

Nick Reiner Arrested: फिल्ममेकर और अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर की मौत के बाद उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
hollywood shocking case rob reiner wife murder son nick reiner arrested
निक रेन हुए गिरफ्तार - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर और अभिनेता रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उनके ही बेटे निक रेनर को गिरफ्तार किया गया है। लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 32 वर्षीय निक रेनर को माता-पिता की हत्या के संदेह में हिरासत में लिया गया है। इस खबर के सामने आते ही अमेरिका समेत पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


रविवार को हुई गिरफ्तारी 
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर लॉस एंजेलिस के ब्रेंटवुड इलाके में स्थित रेनर परिवार के घर से रॉब रेनर और उनकी पत्नी के शव बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू की थी, हालांकि उस वक्त किसी संदिग्ध का नाम सामने नहीं आया था। बाद में परिवार से जुड़े सूत्रों और जांच के आधार पर पुलिस का शक बेटे निक रेनर पर गया।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: मार्वल यूनिवर्स में कैप्टन अमेरिका की वापसी और थॉर की मौत? 'अवेंजर्स- डूम्सडे' के लीक हुए ट्रेलर से मिला हिंट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, निक रेनर को रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया गया और सोमवार सुबह औपचारिक रूप से हत्या के आरोप में बुक किया गया। लॉस एंजेलिस पुलिस प्रमुख जिम मैकडॉनेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना को बेहद दर्दनाक। उन्होंने कहा कि यह मामला न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाला है।

आधिकारिक तौर पर आरोप तय नहीं 
फिलहाल निक रेनर पर आधिकारिक तौर पर आरोप तय नहीं किए गए हैं, लेकिन जांच एजेंसियां मामले को जिला अटॉर्नी कार्यालय को सौंपने की तैयारी में हैं। शुरुआत में निक की जमानत राशि 40 लाख अमेरिकी डॉलर तय की गई थी, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। फिलहाल वह लॉस एंजेलिस के ट्विन टावर्स करेक्शनल फैसिलिटी में बिना जमानत के बंद है।


निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहें 
गौरतलब है कि निक रेनर इससे पहले अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने सार्वजनिक रूप से नशे की लत से जूझने की बात स्वीकार की थी। इतना ही नहीं, निक ने साल 2015 में बनी फिल्म ‘बीइंग चार्ली’ की सह-लेखन भी किया था, जिसे उनके पिता रॉब रेनर ने ही निर्देशित किया था। यह फिल्म भी नशे की समस्या और उससे जुड़े संघर्षों पर आधारित थी।

रेनर परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वो इस अपूरणीय क्षति से टूट चुके हैं और इस कठिन समय में निजता की अपील करते हैं। रॉब और मिशेल रेनर अपने पीछे दो अन्य बच्चों बेटे जेक रेनर और बेटी रोमी को छोड़ गए हैं। इसके अलावा रॉब रेनर ने अपने पहले विवाह से एक बेटी ट्रेसी रेनर को गोद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed