फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood Actor Jonathan Bailey In News For Absurd Reason

जोनाथन बेली को मिला अजीब टाइटल, एक्टर हैरान; रिएक्शन देते हुए बोले- यह एक सीक्रेट था

Tue, 04 Nov 2025 04:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 04 Nov 2025 04:46 PM IST
सार

Hollywood Actor Jonathan Bailey: पीपल मैगजीन से हॉलीवुड एक्टर जोनाथन बेली ऐसा नया टाइटल दिया है, जिसे जानकर वह भी हैरान है। जानिए, क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन
Hollywood Actor Jonathan Bailey In News For Absurd Reason
जोनाथन बेली - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता जोनाथन बेली को पीपल मैगजीन ने सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2025 का खिताब दिया है। यह जानकारी सोमवार को जिमी फॉलन के शो में शेयर की गई। इस बात की जानकारी जब जोनाथन बेली को लगी तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। 

विज्ञापन

कब मिली थी जोनाथन को जानकारी
जिमी फॉलन के शो में ब्रिटिश एक्टर जोनाथन बेली ने बताया कि अपने नए खिताब की जानकारी उन्हें साल की शुरुआत में मिली। वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ‘मैं खुश हूं कि 2025 में पीपल मैगजीन ने मुझे इस खिताब के लिए चुना। मैं इस अचीवमेंट की कद्र करता हूं।’ पीपल मैगजीन से बातचीत करते हुए भी एक्टर ने कहा, ‘यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं बेहद खुश और थोड़ा हैरान हूं। यह बात अब तक एक राज थी। अब दोस्तों और परिवार को पता चल जाएगी। वैसे जब उन्हें इस बारे में पता चलेगा तो मजा आएगा।’ 

विज्ञापन


नाराज भी हो सकते हैं दोस्त 
वह आगे कहते हैं, ‘वैसे दोस्त नाराज भी हो सकते हैं। दरअसल, वह शिकायत करेंगे कि मैंने पहले यह जानकारी क्यों नहीं शेयर की। लेकिन मुझे पता है कि बाद में वह खुशी से झूम उठेंगे। दोस्तों ने मुझे करियर में आगे बढ़ते हुए देखा, वह सारे राज जानते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ेंअमेरिकन गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्रिप्टिक पोस्ट करने के बाद लिया ये फैसला

इन लोगों को भी मिल चुका है यही टाइटल 
बताते चलें कि जोनाथन से पहले भी कई लोगों को ऐसा ही टाइटल मिल चुका है। साल 1985 में पहली बार मेल गिब्सन को यह टाइटल मिला था। साल 2024 में यही टाइटल जॉन क्रासिंस्की को दिया गया था। इस लिस्ट में डेविड बेकहम, क्रिस हेम्सवर्थ, माइकल बी जॉर्डन जैसे नाम भी शामिल रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed