फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hit 3 actor nani reveals his favourite tamil film in decade also thanks to their makers

Nani: इस फिल्म के कायल हैं ‘हिट 3’ के चर्चित अभिनेता नानी, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

Sat, 26 Apr 2025 05:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 26 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

Nani: अभिनेता नानी इस समय अपनी फिल्म 'हिट 3' से काफी चर्चा में हैं, जो जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्म का जिक्र किया है, जिसे सुन चौंक जाएंगे आप। 

विज्ञापन
Hit 3 actor nani reveals his favourite tamil film in decade also thanks to their makers
नानी - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

विस्तार

नानी अभिनीत फिल्म 'हिट 3' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, जिसके लिए फिल्म की एंडवास्ड बुकिंग सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका में भी शुरू हो गई है। फिल्म के सभी कलाकार और निर्माता इसके प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। अब एक्टर नानी ने अपने जीवन की सबसे धाकड़ फिल्म का जिक्र किया है। आइए जानते हैं अभिनेता की पसंदीदा फिल्म। 

विज्ञापन


पसंदीदा फिल्म को लेकर हुआ सवाल
सैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी फिल्म 'हिट 3' के प्रमोशन के लिए नानी और श्रीनिधि शेट्टी एक समारोह में पहुंचे थे। एक इंटरव्यू में इन दोनों से उनकी पसंदीदा तमिल फिल्मों के बारे में सवाल किया गया। इसके जवाब में अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी ने बताया कि उनकी सबसे खास फिल्म है 'लुब्बर पंधु', जो तमिल भाषा में हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Esha Deol: 'प्यारे मोहन' के सेट पर एशा ने अमृता राव को क्यों मारा था थप्पड़? वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी, बताई वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म है नानी की फेवरेट
पसंदीदा फिल्मों के सवाल के जवाब में एक्टर नानी ने कहा, 'तमिल सिनेमा को भूल जाओ। 'मेयाझगन' (तेलुगु में सत्यम सुंदरम नाम से है) पिछले दशक की मेरी पसंदीदा फिल्म है। यह एक बेहतरीन फिल्म है। उस फिल्म ने मुझे शानदार अनुभव कराया था। प्रेम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जादू कर दिया था। आप सेट बना सकते हैं और हजारों करोड़ खर्च कर सकते हैं, लेकिन यह फिल्म पूरी तरह से जादू थी। इस शानदार फिल्म के लिए कार्थी, अरविंद स्वामी सर और प्रेम को बहुत-बहुत सम्मान।’ आगे उन्होंने कहा, ‘मैंने कार्थी को फोन किया और ‘मेयाझगन’ जैसी फिल्म बनाने के लिए उनकी सराहना की। जब भी मैं उस फिल्म के बारे में सोचता हूं, तो मुझे खुशी महसूस होती है।’

यह खबर भी पढ़ें: Shireen Mirza Announces Pregnancy: शादी के चार साल बाद इस अभिनेत्री के घर गूंजेगी किलकारी, साझा की खुशखबरी

एक नजर ‘हिट 3’ की ओर
'हिट 3' में नानी एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जिस कारण इस फिल्म का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में नानी के साथ श्रीनिधि शेट्टी भी नजर आएंगी। 'हिट' फ्रेंचाइजी की पिछले भागों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया था। ‘हिट 3’ एक मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed