फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   High Court rejects anticipatory bail plea of singer Neha Singh Rathore over alleged remarks on PM

सिंगर नेहा सिंह राठौर को राहत नहीं, पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में लगा झटका; अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Sat, 06 Dec 2025 02:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Dec 2025 02:25 PM IST
सार

Singer Neha Singh Rathore Controversy: सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से झटका लगा है। नेहा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है।

विज्ञापन
High Court rejects anticipatory bail plea of singer Neha Singh Rathore over alleged remarks on PM
नेहा सिंह राठौर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़े एक मामले में भोजपुरी सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर की अप्रैल में की गई टिप्पणी को लेकर इस साल की शुरुआत में लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। गायिका पर इसी तरह के आरोपों के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन


सिंगर पर राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने का लगा है आरोप
यह मामला अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में राठौर की टिप्पणियों से जुड़ा है। 'बिहार में का बा' सॉन्ग फेम सिंगर नेहा ने 23 अप्रैल की अपनी एक्स पोस्ट में आरोप लगाया था कि 'मोदी सरकार जाति और धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है'। कथित तौर पर पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए नेहा सिंह राठौर पर कई राष्ट्रविरोधी सोशल मीडिया पोस्ट करने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन


नेहा ने दी थी यह सफाई
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, नेहा सिंह राठौर ने अपने बयानों का बचाव किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। राठौर ने कहा कि उनका इरादा हमले के बाद सुरक्षा इंतजामों के बारे में प्रधानमंत्री से सवाल करना था। भोजपुरी सिंगर ने यह भी कहा कि यह बात गाने के तौर पर नहीं कही गई थी, बल्कि टूरिस्ट की सुरक्षा चिंताओं को लेकर एक सीधी अपील थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़काऊ पोस्ट करने के खिलाफ हुई शिकायत
नेहा ने कहा था 'वह कोई गाना नहीं था। वह पहलगाम की घटना के बारे में एक बयान था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। मैंने पीएम से उस जगह पर टूरिस्ट के लिए सुरक्षा इंतजामों के बारे में पूछा था और इसी वजह से मेरे खिलाफ कई जगहों पर शिकायतें और एक एफआईआर दर्ज की गई हैं'। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोगों की जान चली गई थी। शिकायत में दावा किया गया था कि नेहा की पोस्ट से जाति के आधार पर नफरत और देश विरोधी भावनाएं फैल सकती हैं। यह शिकायत कवि अभय प्रताप सिंह, जिन्हें अभय सिंह के नाम से भी जाना जाता है ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed