फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi star Sanjeeda Sheikh talks about romance syas its all about spending quality time with your partner

Sanjeeda Shaikh: आमिर अली के साथ शादी में खुश थीं संजीदा शेख, कभी दिया था बेहतरीन पति और बॉयफ्रेंड का टैग

Tue, 04 Jun 2024 08:14 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 04 Jun 2024 08:14 AM IST
सार

संजीदा शेख और आमिर अली की जोड़ी टीवी की मशहूर जोड़ियों में से एक थी। दोनों में लाजवाब केमिस्ट्री थी। वायरल हो रहे इंटरव्यू में संजीदा अपने पूर्व पति के बारे में बातें करती हुई कहती हैं,'शादी के बाद मैं आमिर में काफी बदलाव देख रही हूं'।

विज्ञापन
Heeramandi star Sanjeeda Sheikh talks about romance syas its all about spending quality time with your partner
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी की खूबसूरत अदाकारा संजीदा शेख इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे संजय लीला भंसाली के शो 'हीरामंडी' में 'वहीदा' की भूमिका में नजर आई थीं। इस शो में वे सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला जैसे कलाकारों के संग दिखी थीं। दर्शकों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया है। हाल ही में संजीदा का एक पुराना साक्षात्कार वायरल हुआ है जिसमें वे अपने पूर्व पति आमिर अली के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


 आमिर अली नहीं थे एक्सप्रेसिव 
संजीदा शेख और आमिर अली की जोड़ी टीवी की मशहूर जोड़ियों में से एक थी। दोनों में लाजवाब केमिस्ट्री थी। वायरल हो रहे इंटरव्यू में संजीदा अपने पूर्व पति के बारे में बातें करती हुई कहती हैं,'शादी के बाद मैं आमिर में काफी बदलाव देख रही हूं। शादी से पहले आमिर अपनी बातों को कह नहीं पाते थे, लेकिन अब वे बदल गए हैं। वे काफी रोमांटिक हो गए हैं और प्यार को जाहिर करना भी सीख रहे हैं'। 
विज्ञापन


Lok Sabha Election Result Live: गोरखपुर से भाजपा के रवि किशन आगे, मंडी से पीछे चल रहीं कंगना रणौत
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीदा अपनी भावनाओं को लेकर हैं मुखर 
अभिनेत्री अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं अपनी भावनाओं को लेकर काफी मुखर हूं। मैं अपनी सारी बातें आमिर से कह देती हूं और मुझे लगता है पिछले दस वर्षों में आमिर काफी बदले हैं। मैं चाहे कितनी भी व्यस्त रहूं शूटिंग के बाद का अपना सारा समय आमिर के साथ बिताती हूं और आमिर भी यही करते हैं। अब तो मेरी सहेलियां भी कहती हैं कि उन्हें आमिर जैसा पति और बॉयफ्रेंड चाहिए'। उस इंटरव्यू में संजीदा के साथ आमिर अली भी मौजूद थे। उन्होंने भी संजीदा की बातों से अपनी सहमति जाहिर किया था। 

यामी और आदित्य ने महामारी में लिए थे फेरे, खबर से चौंक गए थे लोग

शादी के आठ साल बाद हुआ था तलाक 
 संजीदा शेख और आमिर अली ने साल 2020 में अलग होने की घोषणा की थी। शादी में आठ साल साथ रहने के बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोनों के बीच कभी कड़वाहट नहीं आई। शादी के दो साल बाद सरोगेसी के जरिए दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed