{"_id":"66474e698ca3c5ae13008f7b","slug":"heeramandi-actress-abha-ranta-who-played-younger-version-of-mallikajaan-on-casting-couch-shared-some-incidents-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: ‘मीटिंग कर लो ऑडिशन नहीं है’, हीरामंडी की युवा ‘मल्लिकाजान’ ने कास्टिंग काउच पर खुलकर रखी राय","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: ‘मीटिंग कर लो ऑडिशन नहीं है’, हीरामंडी की युवा ‘मल्लिकाजान’ ने कास्टिंग काउच पर खुलकर रखी राय
Fri, 17 May 2024 06:04 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 17 May 2024 06:04 PM IST
सार
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में ‘मल्लिकाजान’ के युवावस्था का किरदार निभाने वाली आभा रांटा ने कास्टिंग काउच को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में साझा किया कि कैसे उनके पास मीटिंग के लिए फोन आते थे।
विज्ञापन
आभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @abharanta_
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। सीरीज और उसके किरदार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘हीरामंडी’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। एक तरफ सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग रुक नहीं रही है। वहीं, दूसरी ओर ‘हीरामंडी’ में ‘मल्लिकाजान’ के युवावस्था का किरदार निभाने वाली आभा रांटा के बारे में भी लोग चर्चा कर रहे हैं। अब एक साक्षात्कार में आभा ने कास्टिंग काउच को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे लोग उन्हें बिना ऑडिशन के मीटिंग के लिए बुलाते थे।
‘मीटिंग कर लो ऑडिशन नहीं है’
अभिनेत्री आभा रांटा ने बताया कि उनके पास कई फोन आते थे कि मीटिंग कर लो, लेकिन वह कभी भी इसके लिए तैयार नही हुईं। उन्होंने कहा, ‘जब भी किसी ने फोन किया और कहा कि 'मीटिंग कर लो ऑडिशन नहीं है', मैंने इस पर विश्वास नहीं किया, क्योंकि मुझे लगता है कि अगर कोई मुझे बिना ऑडिशन के बुला रहा है, तो यह अच्छा नहीं होगा। अगर मुझे वह किरदार मिल भी गया तो भी मैं खुद पर उतना आश्वस्त नहीं हो पाऊंगी।’
Srikanth: ‘श्रीकांत’ को मिला अक्षय और अनुभव सिन्हा का सहारा, सोशल मीडिया पर जमकर की राजकुमार की तारीफ
विज्ञापन
ऑडिशन देकर फोन का इंतजार करती हैं आभा
अभिनेत्री ने आगे कहा कि किसी ने भी उनसे सीधे तौर संपर्क नहीं किया या गलत फायदा उठाने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किया है। आभा ने कहा, ‘मेरे निजी अनुभव में किसी ने भी मुझसे इस तरह संपर्क नहीं किया है, किसी ने मुझसे नहीं कहा है कि 'अगर तुम्हें काम चाहिए तो तुम्हें यह करना होगा।' ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने शुरू से ही अपना दृष्टिकोण अलग रखा है। मैं ऑडिशन देती हूं और कॉल का इंतजार करती हूं।’
बहन प्रतिभा ने भी हीरामंडी में निभाई है भूमिका
आभा रांटा की बहन अभिनेत्री प्रतिभा रांटा भी भंसाली की हीरामंडी का हिस्सा हैं। इससे पहले प्रतिभा ने ‘लापता लेडिज’ में अहम भूमिका निभाई है। 'लापता लेडीज' में अपने किरदार और भूमिका के लिए उनकी खूब सराहना हुई है।
Martial Artist: अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने ली है मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

View this post on Instagram