फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raghav Juyal recalls party with SRK MS Dhoni Kill Gyaarah Gyaarah actor says Sabse Yaadgaar now I am the King

Raghav Juyal: शाहरुख-एमएस धोनी के साथ 'ग्यारह ग्यारह' अभिनेता राघव का सपना हुआ पूरा, बोले- 'आज अपुन राजा है'

Tue, 06 Aug 2024 09:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 06 Aug 2024 09:35 AM IST
सार

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जौहर और गुनीत मोंगा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किल' में खलनायक की भूमिका निभाने के बाद राघव जुयाल काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को राघव का अभिनय बेहद पसंद आया। वहीं अब अभिनेता जल्द ही 'ग्यारह ग्यारह' वेब सीरीज में नजर आएंगे। 'किल' में राघव के दमदार अभिनय को देखने के बाद दर्शकों को उनकी आगामी वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' की स्ट्रीमिंग का बेसब्री से इंतजार है। अब राघव टीवी स्टार से बॉलीवुड स्टार बन चुके हैं। उन्होंने खलनायक के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत से सभी को चौंका दिया है। वहीं राघव ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह से उन्होंने पूरी रात पार्टी के बाद सुबह के 6 बजे तक शाहरुख खान और क्रिकेटर एमएस धोनी का इंतजार किया था और आगे फिर कुछ भी हुआ, वो किसी के सपने के सच जैसे था।

विज्ञापन
Raghav Juyal recalls party with SRK MS Dhoni Kill Gyaarah Gyaarah actor says Sabse Yaadgaar now I am the King
शाहरुख खान-राघव जुयाल-एमएस धोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, raghavjuyal, mahi7781

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में राघव ने कहा, ''मैंने शाहरुख खान सर के जन्मदिन पर गया था, जब उन्होंने बुलाया तो भला मैं कैसे नहीं जाऊंगा। पार्टी में रात से लेकर सुबह के पूरे 6 बजे तक रुका रहा। मेरा एक सपना था जो मैं शाहरुख सर के साथ पूरा करना चाहता था। मेरा सपना था कि मैं शाहरुख सर को गाड़ी तक छोड़ू। मैं 6 बजे तक उनके जाने का इंतजार करता रहा और उस समय वहां पर मैं और मेरा दोस्त ईशान भी थे। वो हमारी जिंदगी का सबसे यादगार पल रहा है। आखिरकार, मैंने जब शाहरुख सर को उनकी कार तक छोड़ा, तब मेरा एक सपना पूरा हो गया। मुझे उस दौरान ऐसा लगा जैसे आज अपुन राजा है।''
विज्ञापन

 

Raghav Juyal recalls party with SRK MS Dhoni Kill Gyaarah Gyaarah actor says Sabse Yaadgaar now I am the King
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal
'मेरा सपना हुआ पूरा'-राघव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे राघव ने कहा, ''मैंने देखा है कि केवल शाहरुख खान ही ऐसे अभिनेता हैं, जो सभी को उनकी कारों तक छोड़ते हैं, मेरा सपना शाहरुख को उनके घर तक छोड़ने का था। शाहरुख खान को उनकी कार में बिठाकर ले जाया गया। मैं अपने दोस्त ईशान के साथ 6 बजे तक रुका। यह हमारे जीवन का सबसे यादगार पल था। मैं आखिर तक रुका और उन्हें विदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Raghav Juyal recalls party with SRK MS Dhoni Kill Gyaarah Gyaarah actor says Sabse Yaadgaar now I am the King
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal
आर्यन खान हैं बेहद संस्कारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव ने शाहरुख खान और आर्यन खान के साथ बिताए समय को भी याद करते हुए बताया कि "आर्यन खान बहुत संस्कारी हैं। उनके पिता की तरह उनकी भी यही आदत है कि अगर आप उनके घर पर हैं, तो वे आपको गेट तक छोड़ने आएंगे।"
विज्ञापन

Raghav Juyal recalls party with SRK MS Dhoni Kill Gyaarah Gyaarah actor says Sabse Yaadgaar now I am the King
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal
एसएस धोनी से हुईं मुलाकात
एमएस धोनी से अपनी मुलाकात को याद करते हुए राघव ने कहा, "मैं शाहरुख सर की पार्टी में धोनी भैया (एमएस धोनी) से टकराया था। मैं क्रिकेट नहीं देखता लेकिन मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैं सिर्फ उनकी रील देखता हूं। वह आपको धैर्य और नेतृत्व के गुण सिखाते हैं, जो जीवन में बेहद जरूरी गुण हैं। चूंकि उनकी पत्नी भी देहरादून से हैं, तो देहरादून वाला वाइब मिल गया था। उन्होंने खूब मस्ती की। हमने साथ में डांस भी किया।"

Raghav Juyal recalls party with SRK MS Dhoni Kill Gyaarah Gyaarah actor says Sabse Yaadgaar now I am the King
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम@raghavjuyal
ग्यार ग्यारह में नजर आएंगे राघव
काम की बात करें तो 'किल' की सफलता के बाद राघव अब 'ग्यारह ग्यारह' में नजर आएंगे। इस सीरीज में राघव के अलावा कृतिका कामरा एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी, जो राघव के साथ मिलकर एक 15 साल पुराने मामले को सुलझाती नजर आएंगी। बता दें इस सीरीज का ट्रेलर 24 जुलाई, 2024 को जारी किया गया था। उमेश बिष्ट ने 'ग्यारह ग्यारह' का निर्देशन किया। करण जौहर, धर्माटिक एंटरटेनमेंट के अपूर्व मेहता और ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और सिख्या एंटरटेनमेंट के अचिन जैन ने इसका सह-निर्माण किया। राघव जुयाल, कृतिका कामरा और धैर्य करवा की शानदार तिकड़ी वाली यह पुलिस ड्रामा सीरीज 9 अगस्त को जी5 पर स्ट्रीम होगी।
Ranveer Singh Fitness: 'सिंघम अगेन' रणवीर सिंह का फिटनेस रूटीन, 'डॉन 3' का डाइट प्लान जानकर हो जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed