फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harleen Sethi says thanks to director Aditya Datt for his belief on her character in Gulshan Devaiah Bad cop

Harleen Sethi: हरलीन सेठी ने की आदित्य दत्त की तारीफ, 'बैड कॉप' में मिली भूमिका के लिए जताया निर्देशक का आभार

Thu, 27 Jun 2024 10:45 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 27 Jun 2024 10:45 PM IST
सार

हरलीन सेठी ने सीरीज 'बैड कॉप' में देविका का किरदार निभाने का मौका देने और उन पर विश्वास करने के लिए निर्देशक आदित्य दत्त को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Harleen Sethi says thanks to director Aditya Datt for his belief on her character in Gulshan Devaiah Bad cop
हरलीन सेठी-आदित्य दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अपनी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री हरलीन सेठी इन दिनों 'बैड कॉप' के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। इस सीरीज में अभिनेत्री की अदाकारी को समीक्षकों और प्रशंसकों द्वारा खूब सराहा गया है। यह सीरीज डबल ड्रामा के साथ गहरे रहस्य और साजिश से भरपूर है। 'बैड कॉप' आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित और रेंसिल डिसिल्वा द्वारा लिखित है। वहीं अब हरलीन ने सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्हें कास्ट करने के लिए निर्देशक आदित्य दत्त का आभार जताया।

विज्ञापन

आदित्य के विश्वास पर देविका बनीं हरलीन
हरलीन सेठी ने सीरीज के बारे में बात करते हुए निर्देशक की भी तारीफ की। उनका कहना है कि आदित्य दत्त ने उनकी क्षमता और उन पर अटूट विश्वास जताया, जिसके लिए वे निर्देशक की आभारी हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि कैसे शुरुआती झिझक के बावजूद उन्हें देविका के रूप में चुना गया। आदित्य दत्त के दृढ़ विश्वास से ही हरलीन को चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने का निर्णय लेने में मदद मिली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

देविका के रूप में हरलीन
हरलीन सेठी ने कहा, 'आदित्य दत्त को मुझ पर बहुत विश्वास था। उन्हें लगा कि वे इस भूमिका में सिर्फ मुझे ही देख सकते हैं। जब कोई आप पर इतना विश्वास करता है तो आप भूमिका को कैसे नकार सकते हैं? वे मुझसे कहीं ज्यादा आश्वस्त थे। शुरू में जब मैंने स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी थी तो वे मुझे देविका की भूमिका निभाने के लिए मनाने पर अड़े हुए थे और मुझे मनाने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी और फिर हमने शो के बारे में उचित बातचीत की।'

विज्ञापन

आदित्य को कहा शुक्रिया
हरलीन ने आगे कहा, 'मैं आदित्य सर को धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे अपने साथ जोड़ा, मुझे देविका के रूप में देखा और सेट पर मेरी जिस तरह से मदद की, वह सराहनीय है।' 'बैड कॉप' हरलीन सेठी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अपनी बहुमुखी भूमिकाओं के साथ मनोरंजन उद्योग में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। 21 जून को रिलीज हुई यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed