फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   HanuMan will be a visual treat and will meet everyones expectations Director Prashant Varma claims about film

HanuMan: 'यह विजुअल ट्रीट होगी और सभी की उम्मीदों पर खरी उतरेगी', फिल्म हनुमान को लेकर निर्दशक प्रशांत का दावा

Tue, 30 May 2023 11:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 May 2023 11:45 AM IST
सार

लोगों को ‘आदिपुरुष’ की तुलना में इस फिल्म का टीजर ज्यादा अच्छा लगा था। इस पैन इंडिया फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक ने भी इस बात का दावा किया है कि यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

विज्ञापन
HanuMan will be a visual treat and will meet everyones expectations Director Prashant Varma claims about film
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक प्रशांत वर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘हनुमान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। निर्देशक ने इस फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया था, जिसके देखकर दर्शक उत्साहित हो गए थे। लोगों ने फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया था। लोगों को ‘आदिपुरुष’ की तुलना में इस फिल्म का टीजर ज्यादा अच्छा लगा था। इस पैन इंडिया फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। निर्देशक ने भी इस बात का दावा किया है कि यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

विज्ञापन

दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी यह फिल्म
फिल्म के पहले ही रिलीज हो चुके प्रमोशनल कंटेंट ने काफी उम्मीदें जगा दी हैं। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने फिल्म की रिलीज से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के बारे में विशेष जानकारी साझा की। निर्देशक से पूछा गया कि फिल्म कब रिलीज होगी। इस पर प्रशांत ने कहा, ‘वीएफएक्स का काम चल रहा है। उन्होंने वादा किया था कि इसे जून के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।  हमें उम्मीद है कि आउटपुट की जांच करने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह में रिलीज की तारीख की घोषणा की जाएगी।’

Amar Singh Chamkila: विवादों के बीच इम्तियाज अली का बड़ा फैसला, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी 'अमर सिंह चमकीला'

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई के महीने में हो सकती है रिलीज
आगे निर्देशक से पूछा गया कि इस प्रोजेक्ट की योजना बनाई गई थी, तो क्या आपने इतने बड़े पैमाने पर सोचा था? इसपर प्रशांत ने उत्तर देते हुए कहा, ‘हमने एक अच्छी मजेदार मनोरंजक सुपरहीरो फिल्म बनानी शुरू की। धीरे-धीरे, हमें मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर और फिल्म के लिए बनाए गए मार्केट के आधार पर इसका पैमाना बढ़ाया है। हमने टीजर और ट्रेलर को एक ही बार में बनाया है, तो अब देखते हैं कि आगे दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है।’

Anil kapoor: कभी दोस्तों की मदद के लिए फिल्में किया करते थे अनिल कपूर, बोले- अब कुछ नया करने की है कोशिश

विज्ञापन

इस वजह से हनुमान फिल्म को बनाया पैन इंडिया फिल्म
प्रशांत ने आगे पूछा गया कि क्या आपने शुरू में इसे इतनी सारी भाषाओं में रिलीज करने की योजना बनाई थी? इसपर उन्होंने कहा, ‘पहले हमने केवल तेलुगु में रिलीज करने के बारे में सोचा था। शीर्षक की घोषणा के बाद हिंदी से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। तेजा का पहला लुक जारी होने के बाद तमिल, कन्नड़ और मलयालम से प्रतिक्रिया मिली थी। इसलिए इसे पैन इंडिया फिल्म बनाया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed