{"_id":"668bbdd2e0589159b609a934","slug":"hanuman-producer-wishes-to-cast-chiranjeevi-or-ram-charan-to-play-lord-hanuman-in-sequel-jai-hanuman-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"HanuMan: 'हनुमान' के सीक्वल में बजरंगबली की भूमिका के लिए इन सितारों को लेना चाहते हैं निर्माता, जताई इच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
HanuMan: 'हनुमान' के सीक्वल में बजरंगबली की भूमिका के लिए इन सितारों को लेना चाहते हैं निर्माता, जताई इच्छा
Mon, 08 Jul 2024 03:57 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:57 PM IST
सार
फिल्म 'हनुमान' के सीक्वल पर काम चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माता चैतन्य रेड्डी ने इस अहम भूमिका के लिए मेगा परिवार के सदस्यों को कास्ट करने की संभावना पर चर्चा की।
विज्ञापन
चिरंजीवी-राम चरण, हनुमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल जनवरी में फिल्म 'हनुमान' रिलीज हुई। तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया। इसके दूसरे पार्ट का एलान हो चुका है और इस पर काम चल रहा है। अब सीक्वल में भगवान हनुमान की भूमिका के लिए निर्माताओं ने साउथ की मेगा फैमिली के सदस्यों में से किसी को लेने की इच्छा जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में हनुमान की भूमिका में वे चिरंजीवी या राम चरण में से किसी को लें।
विज्ञापन
किरदार को लेकर खुलासा नहीं
रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के निर्माता चैतन्य रेड्डी ने इस अहम भूमिका के लिए मेगा परिवार के सदस्यों को कास्ट करने की संभावना पर चर्चा की। इस साल 'हनुमान' की रिलीज से पहले, कई प्रशंसकों ने अनुमान लगाया था कि निर्माता फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका के लिए चिरंजीवी को लाना चाहते हैं। हालांकि, फिल्म में किरदार के बारे में खुलासा नहीं किया गया, जिससे सीक्वल में इस अहम कास्टिंग के लिए जगह बरकरार रही।
विज्ञापन
SC: 'पहले विशेषज्ञों की सलाह लें', फिल्मों में दिव्यांगों के फिल्मांकन पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
आधिकारिक एलान होना बाकी
अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऐसा लग रहा है कि चिरंजीवी और राम चरण जैसे सुपरस्टार्स को अब इस किरदार के लिए चुना जा सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 'हनुमान' की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे युवक पर आधारित है, जो एक रहस्यमयी रत्न के संपर्क में आने के बाद भगवान हनुमान की शक्तियां प्राप्त कर लेता है। अंजनाद्री के काल्पनिक गांव में हनुमंतु को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए गांव वालों को एक सुपरहीरो से बचाना होता है।
Darshan Case: पर्याप्त सबूत मिलने पर दाखिल होगी चार्जशीट, रेणुकास्वामी हत्याकांड में गृह मंत्री ने दी अपडेट
तीसरे पार्ट की भी है तैयारी
फिल्म 'हनुमान' में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी शरतकुमार, समुथिरकानी, विनय राय और वेनेला किशोर जैसे कलाकार भी हैं। यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म के निर्देशन, अभिनय और विजुअल इफैक्ट्स की जमकर तारीफ हुई। 'हनुमान', प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की पहली फिल्म है। 'जय हनुमान' इसका सीक्वल है, फिर इसका तीसरा पार्ट 'अधीरा' होगा।
Kalki 2898 AD: 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ी 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़