फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gustaakh ishq day 1 box office collection starrer vijay varma fatima sana shaikh

Gustaakh Ishq Box Office: रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हुई ‘गुस्ताख इश्क’, जानें फिल्म की कमाई

Fri, 28 Nov 2025 08:44 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 08:44 PM IST
सार

Gustaakh Ishq Day 1 Box Office Collection: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए पहले दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।

विज्ञापन
Gustaakh ishq day 1 box office collection starrer vijay varma fatima sana shaikh
गुस्ताख इश्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा निर्मित पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' आज 28 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि यह फिल्म रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ती दिखाई दे रही है। चलिए जानते हैं फिल्म की कमाई।

विज्ञापन

Gustaakh ishq day 1 box office collection starrer vijay varma fatima sana shaikh
गुस्ताख इश्क - फोटो : एक्स

फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की कमाई की बात करें तो, इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक मात्र 28 लाख रुपये कमाए हैं। अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखाती नहीं नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gustaakh ishq day 1 box office collection starrer vijay varma fatima sana shaikh
गुस्ताख इश्क - फोटो : एक्स

कितना है फिल्म का बजट?
'गुस्ताख इश्क' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से फिल्म की कमाई ओपनिंग डे पर काफी खराब है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म इस वीकएंड कितना कमाई करती है।

विज्ञापन

Gustaakh ishq day 1 box office collection starrer vijay varma fatima sana shaikh
'गुस्ताख इश्क' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी 90 के दशक के पुरानी दिल्ली और पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में नवाबुद्दीन सैफुद्दीन रहमान (विजय वर्मा)  पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित अपने पिता के प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की कोशिश में हैं। इसके बाद वह रहमान कवि अजीज (नसीरुद्दीन शाह) से शिक्षा लेने आते हैं, और रहमान को कवि की बेटी मिन्नी (फातिमा सना शेख) से प्यार हो जता है। इसी आधार पर कहानी आगे बढ़ती है।

यह खबर भी पढ़ें: Gustaakh Ishq Review: चाय, शायरी और पुरानी गलियों के बीच एहसास की कहानी; अभिनय के दम पर टिकी 'गुस्ताख इश्क'

Gustaakh ishq day 1 box office collection starrer vijay varma fatima sana shaikh
'गुस्ताख इश्क' - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म के बारे में 
फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। फिल्म का निर्माण मनीष मल्होत्रा ने स्टेज 5 प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। इसमें संगीत विशाल भारद्वाज ने दिया है। इसके अलावा फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह के अलावा शारिब हाशमी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed