Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Visit Mathura Vrindavan Meet Spiritual Guru Premanand Maharaj shares photos

Gurmeet Choudhary-Debina: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे गुरमीत-देबिना, शेयर कीं धार्मिक यात्रा की झलकियां

Fri, 08 Aug 2025 12:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Aug 2025 12:13 PM IST
सार

Gurmeet Choudhary-Debina Bonnerjee: गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी हाल ही में धार्मिक नगरी मथुरा-वृंदावन पहुंचे। वहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरू प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Visit Mathura Vrindavan Meet Spiritual Guru Premanand Maharaj shares photos
प्रेमानंद महाराज से मिले देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने साल 2008 में 'रामायण' में राम और सीता की भूमिका निभाई। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को खूब प्यार दिया। इस शो से नजदीक आए देबिना और गुरमीत ने शादी रचाई। कपल की दो बेटियां हैं। सपरिवार कपल मथुरा और वृंदावन घूमने गए। यहां मंदिरों में दर्शन करने के अलावा वे वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन
Trending Videos

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Visit Mathura Vrindavan Meet Spiritual Guru Premanand Maharaj shares photos
देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम

साझा किया आध्यात्मिक यात्रा का अनुभव
देबिना बनर्जी ने आज शुक्रवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर मथुरा और वृंदावन यात्रा की कुछ झलकियां शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यात्रा बेहद आनंददायक रही। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Debinna Bonnerjee (@debinabon)


विज्ञापन
विज्ञापन

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Visit Mathura Vrindavan Meet Spiritual Guru Premanand Maharaj shares photos
देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी अपनी बेटियों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

देबिना ने लिखा, 'आभारी महसूस कर रहे हैं'
देबिना ने कैप्शन लिखा है, 'मथुरा ने हमें बहुत प्यार और आशीर्वाद दिया! वृंदावन होम टावर्स में ठहरने से लेकर वहां 'हरे राम हरे कृष्ण' के मंत्रों को सुनने तक, यह यात्रा बहुत खास रही। सब कुछ शांतिपूर्ण और प्रेम से भरा हुआ लगा। हमें बेहद खुशी है कि हमारे नन्हे-मुन्ने धार्मिक नगरी के मंदिर दर्शन कर पाए और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर पाए। हमें प्रेमानंद महाराज जी से भी मिलने का मौका मिला, उनके शब्दों ने हमारे दिल को छू लिया। इस खूबसूरत जीवन के लिए सचमुच आभारी महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Visit Mathura Vrindavan Meet Spiritual Guru Premanand Maharaj shares photos
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रेमानंद महाराज ने दिया यह सुझाव
वृंदावन यात्रा के दौरान प्रेमानंद जी से मिलने पहुंचे गुरमीत ने अपना और देबिना का परिचय देते हुए कहा, 'हम दोनों ने सबसे पहला काम राम औऱ सीता का किया है। वहां से इतना प्रेम मिला है। आपसे बस इसी का आशीर्वाद चाहिए कि हम ऐसे ही आगे बढ़ते रहें'। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, 'भगवान का नाम जरूर स्मरण करते रहिए। उससे और भी उन्नति के चांस हैं। नाम स्मरण करते रहें, नाम न भूलें। भगवान के नामों में बहुत बड़ी सामर्थ्य है। राम भगवान का आपको अभिनय करने का सौभाग्य मिला, उन्हीं का नाम स्मरण करिए'।

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee Visit Mathura Vrindavan Meet Spiritual Guru Premanand Maharaj shares photos
देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी अपनी बेटियों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

इस शो में नजर आ रहे हैं देबिना-गुरमीत
वृंदावन में कपल ने मंदिर दर्शन किए। इसके अलावा वे गौशाला भी गए, जहां गौसेवा की। बता दें कि बिना और गुरमीत चौधरी इन दिनों रिएलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। देबिना बनर्जी काफी वक्त से इंडस्ट्री से दूर थीं। मगर, इस शो के जरिए उन्होंने वापसी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed