फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gunjan Sharma Win Reality Show Battleground 2 Trophy Shubham Singh Runner Up

‘बैटलग्राउंड 2’ की विनर बनीं गुंजन शर्मा, सेकंड रनरअप रहे शुभम सिंह; मेंटर अभिषेक मल्हान ने साझा की पोस्ट

Sun, 24 May 2026 04:10 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 24 May 2026 04:10 PM IST
सार

Show Battleground 2 Winner: रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड 2’ की ट्रॉफी दिल्ली की गुंजन शर्मा ने अपने नाम कर ली है। इस शो के सेकंड रनअप शुभम सिंह हैं। विनर की ट्रॉफी मिलने के बाद गुंजन ने आभार जताते हुए एक पोस्ट की है।

विज्ञापन
Gunjan Sharma Win Reality Show Battleground 2 Trophy Shubham Singh Runner Up
मेंटर अभिषेक मल्हान के साथ 'बैटलग्राउंड 2' की विजेता गुंजन शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@fukra_insaan

विस्तार

‘बैटलग्राउंड 2’ एक लंबे सफर को पार करके गुंजन शर्मा ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह शो जीतकर वह काफी खुश हैं। विनर गुंजन शर्मा के साथ शो के मेंटर अभिषेक मल्हान ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह ट्राॅफी पकड़े दिख रही हैं। इसके अलावा खुद गुंजन ने एक पोस्ट अपने विनर बनने के बाद पोस्ट की है, जिसमें सभी को शुक्रिया कहा है।  
विज्ञापन


विनर गुंजन शर्मा ने अपने सफर को किया याद
‘बैटलग्राउंड 2’ की विनर बनने के बाद गुंजन शर्मा ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हमने कर दिखाया। मेरे लिए यह एक शो से कहीं ज्यादा था। इस शो का सफर चुनौतियों, भावनाओं और विश्वास से भरा था। मैं हर उस इंसान का शुक्रिया करती हूं, जिसने मेरा साथ दिया, मेरे लिए वोट किया। यह जीत हम सबकी है। इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।’
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ABHISHEK MALHAN (@fukra_insaan)


क्या था शो ‘बैटलग्राउंड’ का कॉन्सेप्ट?
‘बैटलग्राउंड 2’ एक इंडियन फिटनेस रियलिटी शो था। इसमें काफी मुश्किल शारीरिक और मानसिक टास्क प्रतियोगियों को पूरे करने पड़ते थे। खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, शिखर धवन इस शो में बतौर जज, मेंटर नजर आ आए। सभी अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करते रहे, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करते थे। अब इस शो की विनर दिल्ली की गुंजन शर्मा बन गई है, इस बात से मेंटर अभिषेक मल्हान काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed