Chandrika Tandon: पीएम मोदी से मिली तारीफ से बेहद खुश हैं चंद्रिका टंडन, बोलीं- सम्मानित महसूस कर रही हूं
Chandrika Tandon: ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनकी उपलब्धि की सराहना किए जाने पर खुशी जाहिर की है।
विस्तार
चंद्रिका टंडन गायिका होने के साथ एक उद्यमी भी हैं। वह पूर्व पेप्सिको सीईओ इंद्रा नूयी की बड़ी बहन हैं। उन्होंने रविवार को अपने एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए 'बेस्ट न्यू एज, एंबियंट ऑर चांट एल्बम' श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता था। यह उनके करियर का पहला ग्रैमी है।
Ishika Taneja: इस बोल्ड एक्ट्रेस ने ली दीक्षा, बोलीं- महिलाएं छोटे कपड़े पहनने के लिए नहीं
चंद्रिका ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "जब भारत के प्रधानमंत्री भारतीय वैश्विक कलाकारों की सराहना करते हैं तो यह एक ऐतिहासिक क्षण होता है । यह एक बहुत ही दयालु और प्रोत्साहक इशारा है! मुझे गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी। लव, लाइट,लाफ्टर।" इसके साथ ही चंद्रिका ने 2023 में अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से एक मुलाकात का पुराना फोटो भी शेयर किया।
Regena Cassandrra Interview: 'भाषा बैरियर नहीं, हम इसे बनाते हैं.. कभी हिंदी इंडस्ट्री में अलग महसूस नहीं किया
View this post on Instagram
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रिका को ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी थी और उनकी भारतीय संस्कृति के प्रति निष्ठा को सराहा। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा था, "चंद्रिका टंडन को 'त्रिवेणी' एल्बम के लिए ग्रैमी जीतने पर बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से संगीतज्ञ के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बहुत गर्व है!"
उन्होंने आगे कहा, "यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति कितनी भावुक हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं। वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे मिलने की याद आती है।" चंद्रिका टंडन ने यह पुरस्कार अपने सहयोगियों, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट एरु मात्सुमोतो के साथ जीता है।