Diljit Dosanjh: ‘अपने कल्चर को आगे बढ़ाओ’, ग्रैमी प्रेजिडेंट से बातचीत में बोले दिलजीत; साझा किया वीडियो
शनिवार शाम दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियाे साझा किया, जिसमें ग्रैमी प्रेजिडेंट (ग्रैमी अवॉर्ड से जुड़े) उनका इंटरव्यू ले रहे हैं। इस बातचीत में सिंगर ने कई सारी बातें साझा की हैं। साथ ही नए सिंगर्स को अपना कल्चर प्रमोट करने की सलाह भी दी।
विस्तार
दिलजीत दोसांझा देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर हैं, खासकर कनाडा में उनके पंजाबी गाने काफी मशहूर हैं। वह दुनिया भर में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते हैं। पिछले दिनों मेट गाला इवेंट में भी अपने राजसी लुक के कारण वह चर्चा में रहे। हाल ही में ग्रैमी प्रेजिडेंट ने सिंगर दिलजीत दोसांझा का इंटरव्यू लिया, वह कनाडा में हुए बिलबोर्ड समिट 2025 में शामिल हुए थे।। इस बातचीत के वीडियो को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
हर कल्चर की अपनी खूशबू होती है, उसे आगे बढ़ाना चाहिए
साझा किए गए वीडियो में दिलजीत दोसांझा से सवाल किया जाता है कि नए सिंगर्स के लिए उनकी क्या सलाह है? इस पर दिलजीत कहते हैं, ‘हर कल्चर की अपनी एक खूशबू होती है। दुनिया में आप अलग जगह बनाने चाहते हैं तो अपने कल्चर को आगे बढ़ाओ, उसकी खूशबू को सब जगह फैलाओ।’
View this post on Instagram
दिलजीत के नाम पर पढ़ाया जाएगा कोर्स
इस वीडियो में ग्रैमी प्रेजिडेंट का एक महिला बताती हैं कि दिलजीत के नाम पर एक कोर्स कई कनाडा की नामी यूनिवर्सिटी में पढ़ाए जाने की बात हाे रही है। इस बात पर ग्रैमी प्रेजिडेंट खुशी जाहिर करते हैं। आगे वीडियो में दिलजीत के कुछ फैंस नजर आते हैं। जो दिलजीत को देखकर काफी खुश नजर आए। ये खबर भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 Teaser: सरदार जी 3 का टीजर रिलीज, दिलजीत दोसांझ बने घोस्ट हंटर; कॉमेडी-थ्रिलर का मिला डबल डोज
दिलजीत दोसांझ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दिलजीत दोसांझ की एक पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे एक्टर्स भी मौजूद हैं। फिल्म की कहानी 1971 के युद्ध पर आधारित है।