{"_id":"65c0c156e45c8c77aa06ea47","slug":"grammy-awards-2024-pm-narendra-modi-congratulates-winners-zakir-hussain-shankar-mahadevan-and-others-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Grammy Awards 2024: 'भारत को गर्व है', ग्रैमी अवार्ड विजेताओं को पीएम मोदी ने दी बधाई, जीत पर हुए खुश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Grammy Awards 2024: 'भारत को गर्व है', ग्रैमी अवार्ड विजेताओं को पीएम मोदी ने दी बधाई, जीत पर हुए खुश
Mon, 05 Feb 2024 04:38 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी और ग्रैमी विजेता
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को लॉस एंजिल्स में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। भारत ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारतीय संगीतकारों का भी जलवा देखने को मिला। तबला वादक जाकिर हुसैन और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया सहित पांच भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैमी विजेताओं को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
भारत के संगीतकारों का रहा जलवा
शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन ने भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया जाकिर हुसैन ने तीन ग्रैमी के साथ भारत के बड़े विजेता बने, वहीं राकेश चौरसिया ने दो ग्रैमी जीते। फ्यूजन ग्रुप शक्ति में जाकिर हुसैन के सहयोगी गायक शंकर महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और परकशनिस्ट सेल्वगनेश विनायकराम ने एक-एक ग्रैमी जीता।
पीएम मोदी ने की तारीफ
पीएम मोदी ने अपनी ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शंकर महादेवन, राकेश चौरसिया, सेल्वगणेश विनायकराम और गणेश राजगोपालन को ग्रैमी में अभूतपूर्व सफलता के लिए शुभकामनाएं।' उन्होंने आगे लिखा, 'आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीत लिया है। भारत को गर्व है। ये उपलब्धियां आपके द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। यह नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए भी प्रेरित करेगी।'
विज्ञापन
इन संगीतकारों ने अपने नाम किया ग्रैमी
इस दौरान सिंगर टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, माइली साइरस और लाना डेल रे ने कई ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक इस इवेंट में बिली इलिश, दुआ लीपा, बिली चाइल्ड, कोको जोनस, ओलिविया रोड्रिगो और कई पॉपुलर स्टार्स को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Prime Minister Narendra Modi congratulates Zakir Hussain, Rakesh Chaurasia, Shankar Mahadevan, Selvaganesh V, and Ganesh Rajagopalan on phenomenal success at the Grammys.
"Your exceptional talent and dedication to music have won hearts worldwide. India is proud. These… pic.twitter.com/8uu7hxsTG6 — ANI (@ANI) February 5, 2024