फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda Public Apology To His Pandit Mukesh Shukla On Wife Sunita Ahuja Comment Users Support Her Statement

‘लाखों रुपए लेता है गोविंदा का पंडित’, पत्नी के बयान पर अभिनेता ने मांगी माफी; यूजर्स ने किया सुनीता का समर्थन

Wed, 05 Nov 2025 11:55 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:55 AM IST
सार

Govinda Public Apology: अभिनेता गोविंदा एक बार फिर पत्नी सुनीता आहूजा की वजह से सुर्खियों में हैं। अब गोविंदा ने एक बयान जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है। जानिए पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Govinda Public Apology To His Pandit Mukesh Shukla On Wife Sunita Ahuja Comment Users Support Her Statement
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। सुनीता हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। कई बार उनके मुंहफट होने की वजह से गोविंदा को माफी तक मांगनी पड़ती है। अब एक बार फिर सुनीता ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर अब गोविंदा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी। हालांकि, इस मामले में नेटिजेंस सुनीता के समर्थन में दिख रहे हैं और वो गोविंदा के माफी वाले वीडियो पर भी सुनीता के समर्थन में ही कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन

गोविंदा ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
हाल ही में सुनीता ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गोविंदा के पारिवारिक पंडित को लेकर बयान दिया था। सुनीता ने कहा था ‘गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। हमारे घर में भी एक है, गोविंदा का पंडित (पुरोहित)। वो भी ऐसा ही है। पूजाएं करवाता है और 2 लाख रुपये चार्ज करता है।’ अब पत्नी सुनीता के इस बयान पर गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने पत्नी के बयान को गलत बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन

गोविंदा ने सुनीता के बयान का किया खंडन, पंडित जी को बताया योग्य और गुणी
गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि मेरे घर परिवार के पंडित जी, आदरणीय मुकेश शुक्ला जी बड़े ही योग्य, प्रामाणिक, बड़े गुणी और यज्ञ विधि प्रयोग समझने वाले उत्तर प्रदेश के चुनिंदा लोगों में आते हैं। आपके पिताजी आदरणीय जटाधारी जी से हमारा परिवार सदैव जुड़ा रहा। हमारी जो आदरणीय धर्मपत्नी हैं, आपके विषय में उन्होंने जो अपशब्द कहे मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थना करता हूं। खंडन भी करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि आप बहुत ही सरल हैं और जिससे जुड़ जाएं तो फिर आप इधर-उधर नहीं देखते। बहुत ही तकलीफ का दौर हम साथ में निकाल चुके हैं। कई समय ऐसा हुआ कि क्योंकि आप राष्ट्रभर के अच्छे नेताओं से जुड़े रहे और साथ में मुझसे जुड़े रहे तो हम उसे आराम से निकाल पाए। यह सदैव कृपा ब्राह्मण वर्ग की और आपकी और आपके घर परिवार की सदैव हम लोगों के साथ रहे, ऐसी करबद्ध प्रार्थना है।’

View this post on Instagram

A post shared by Namaste Bollywood (@namastebollywood.in)


सुनीता ने दिया था यह बयान
हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं सुनीता आहूजा ने गोविंदा की पंडितों से सलाह लेने की आदत पर बात की। इस दौरान जब पारस ने कहा कि कुछ पंडितों के इरादे हमेशा सही नहीं होते, तो सुनीता ने तुरंत कहा, ‘हमारे घर में भी एक है, गोविंदा का पंडित (पुरोहित)। वो भी वैसा ही है। पूजाएं करवाता है और 2 लाख रुपये चार्ज करता है। मैं गोविंदा से कहती हूं कि तुम खुद प्रार्थना करो, उनका कराया हुआ पूजा-पाठ कुछ काम नहीं आने वाला। भगवान वही प्रार्थनाएं स्वीकार करेगा जो तुम खुद करोगे। मैं इस सब पर विश्वास नहीं करती। भले ही मैं दान दूं या कोई अच्छा काम करूं, तो मैं अपने हाथों से करती हूं अपने कर्म के लिए। डरने वाला डर जाता है।’

सुनीता के समर्थन में उतरे लोग
गोविंदा के इस माफी वाले वीडियो पर कई सारे कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि, अधिकांश लोग सुनीता का समर्थन कर रहे हैं और उनकी इस बात को सही बता रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि सुनीता ने कुछ भी गलत नहीं बोला है। असल में कई पंडित ऐसा ही करते हैं और पूजा-पाठ के नाम पर लाखों रुपए लेते हैं।















दोनों ने साथ में आकर तलाक की चर्चाओं को किया था खारिज
सुनीता अक्सर ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ दिनों पहले तक सुनीता और गोविंदा के तलाक की चर्चाएं भी जोरो पर थीं। हालांकि, बाद में दोनों ने साथ आकर इन खबरों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed