फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govind Namdev Speaks On Viral Photo With Actress Shivangi Verma Says I Felt My Career Was Ruined

Govind Namdev: ‘ऐसा लगा मेरा करियर बर्बाद हो गया…’, वायरल फोटो पर ट्रोलिंग से टूटे 70 साल के गोविंद

Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 15 Jul 2025 07:03 PM IST
सार

Govind Namdev Interview: गोविंद नामदेव उस वक्त अचानक सुर्खियों में आ गए जब उनकी 31 साल की एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर सामने आई है और ऐसा कहा गया कि 70 साल के एक्टर 31 साल की एक्ट्रेस के प्यार में हैं। अब इस मामले पर अभिनेता ने अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Govind Namdev Speaks On Viral Photo With Actress Shivangi Verma Says I  Felt My Career Was Ruined
गोविंद नामदेव - फोटो : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि 70 साल के दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव 31 साल की एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा से प्यार करते हैं। यह अफवाह इतनी बढ़ी कि गोविंद को सोशल मीडिया ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी मानसिक सेहत भी प्रभावित हुई। लेकिन इस वायरल कहानी के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में गोविंद नामदेव ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

ये सब एक फिल्म का हिस्सा था, मेरी असल जिंदगी नहीं
अभिनेता नामदेव ने एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा के साथ अपनी वायरल तस्वीर पर बात करते हुए कहा कि जैसे ही वो तस्वीर वायरल हुई, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं। किसी ने मजाक उड़ाया, तो किसी ने उलटी-सीधी बातें लिखीं। ये सब देखकर मुझे बहुत तकलीफ हुई। मैं हमेशा सिर्फ अपने काम पर ध्यान देता हूं, कभी सस्ती शोहरत की कोशिश नहीं की। लेकिन इस एक बात ने मेरी इज्जत को ठेस पहुंचाई। सिर्फ मुझे ही नहीं, मेरे परिवार को भी लोगों के सवालों और तानों का सामना करना पड़ा। लगा जैसे बरसों की मेहनत एक झटके में बेकार हो गई। मैं तो बस एक किरदार निभा रहा था, पर लोगों ने उसे मेरी असल जिंदगी बना दिया। उस वक्त लगा जैसे मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई हो।

विज्ञापन

Govind Namdev Speaks On Viral Photo With Actress Shivangi Verma Says I  Felt My Career Was Ruined
गोविंद नामदेव और शिवांगी वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@realgovindnamdev

मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठी, इंडस्ट्री के लोग बात करने लगे
फोटो वायरल होने के बाद इंडस्ट्री से, दोस्तों और रिश्तेदारों से फोन और मैसेज आने लगे। कुछ पूछ रहे थे, कुछ मजाक बना रहे थे, कुछ सचमुच परेशान थे। लेकिन हर सवाल मेरे अंदर डर और बेचैनी बढ़ा रहा था। मैंने कभी किसी को मौका नहीं दिया कि मेरे करैक्टर पर सवाल उठे और अब एक तस्वीर ने सब कुछ बदल दिया।

शिवांगी के लिए वो एक पोस्ट थी, मेरे लिए इज्जत थी
शिवांगी से मेरा रिश्ता सिर्फ काम तक सीमित था। न कभी फोन पर बात, न सेट के बाहर कोई संपर्क। मैं उन लोगों में से हूं जो सेट पर आते हैं, काम करते हैं और चुपचाप चले जाते हैं। सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि उसने बिना बताए वो पोस्ट डाल दी। उसने एक मैसेज भेजा, पूछा कि मैंने बात क्यों बंद कर दी। लेकिन मेरे पास कहने को कुछ बचा ही नहीं था। उसके लिए वो एक पोस्ट थी, मेरे लिए वो मेरी इज्जत थी। मैंने सोच-समझकर फैसला लिया है कि अब मैं उससे न बात करूंगा, न कभी साथ काम करूंगा। जो इंसान बिना बताए इतना बड़ा कदम उठा सकता है, वो मेरे भरोसे के लायक नहीं।

Govind Namdev Speaks On Viral Photo With Actress Shivangi Verma Says I  Felt My Career Was Ruined
गोविंद नामदेव - फोटो : इंस्टाग्राम@realgovindnamdev

सच्चाई जानने के बाद लोगों का प्यार मिला
कुछ देर को लगा कि शायद इससे मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा। लेकिन जब मैंने सच्चाई बताई, तो लोगों का प्यार मिला। लोगों ने मेरा वीडियो देखा, मेरी बात को समझा, और यही वो पल था, जिसने मुझे थाम लिया।

शिवांगी को माफी मांगनी चाहिए
मैं इस मामले को यहीं खत्म मानता हूं, लेकिन अगर दोबारा मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हुई, तो मैं कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटूंगा। अब मैं बस शांति से अपना काम करना चाहता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि शिवांगी को अपनी गलती का एहसास हो और वो माफी मांगे।

‘गौरीशंकर गौहरगंज वाले’ की शूटिंग हो चुकी पूरी
फिल्म ‘गौरीशंकर गौहरगंज वाले’ की शूटिंग दिसंबर में पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है। इसके अलावा मैं 4-5 और प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहा हूं, जिनकी जानकारी सही वक्त पर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed