{"_id":"6ad24cc12555d30e650f8fb1","slug":"gondhal-release-date-indias-official-oscar-entry-to-hit-theatres-nationwide-on-november-13-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंधल: ऑस्कर के लिए चुनी गई फिल्म अब सिनेमाघरों में देगी दस्तक, 6 भाषाओं में इस दिन होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
गोंधल: ऑस्कर के लिए चुनी गई फिल्म अब सिनेमाघरों में देगी दस्तक, 6 भाषाओं में इस दिन होगी रिलीज
Fri, 16 Oct 2026 10:18 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:18 PM IST
सार
Marathi film Gondhal: भारत की ओर से 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुनी गई मराठी थ्रिलर फिल्म 'गोंधल' अब देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जानिए कब थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म।
विज्ञापन
मराठी फिल्म गोंधल
- फोटो : इंस्टाग्राम @santosh_davakhar
विस्तार
संतोष दावखर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गोंधल' ने इस साल 33 अन्य फिल्मों को पीछे छोड़कर अकादमी अवॉर्ड्स में जगह बनाई है। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा गोंधल के इर्द-गिर्द घूमती है। अब फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है।
छह भाषाओं में रिलीज होगी 'गोंधल'
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने 18 सितंबर को इसे भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री चुने जाने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर देशभर में चर्चा हो रही थी। अब यह फिल्म 13 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
संतोष दावखर के निर्देशन और निर्माण में बनी इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। दावखर फिल्म्स के बैनर तले बनी 'गोंधल' मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। इस तरह दर्शक इसे कुल छह भाषाओं में देख सकेंगे।

Trending Videos
मराठी फिल्म गोंधल
- फोटो : इंस्टाग्राम @santosh_davakhar
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
'गोंधल' में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है, जबकि अमलेंदु चौधरी ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है।
'गोंधल' में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है, जबकि अमलेंदु चौधरी ने सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली है।
मराठी फिल्म गोंधल
- फोटो : इंस्टाग्राम @santosh_davakhar
क्या है 'गोंधल' फिल्म की कहानी?
निर्देशक संतोष दावखर ने गोंधल की इस परंपरा को फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बनाया है। फिल्म की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में आधी रात होने वाले एक गोंधल समारोह के दौरान आगे बढ़ती है।
फिल्म में इशिता देशमुख सुमन नाम की महिला का किरदार निभाती हैं। सुमन एक अमीर परिवार में शादी के बाद अपनी जिंदगी से परेशान है। इसी दौरान उसकी मुलाकात साहेबा नाम के एक आकर्षक गोंधली कलाकार से होती है।
इसके बाद सुमन की जिंदगी में कई घटनाएं होती हैं और कहानी धीरे-धीरे धोखे, रिश्तों, विश्वासघात और हत्या की साजिश तक पहुंचती है। पूरी कहानी में रातभर चलने वाला गोंधल समारोह एक अहम भूमिका निभाता है।
ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा शो: सैफ के इतनी बार प्रपोज करने के बाद मानी थीं करीना, एक्ट्रेस ने किए मजेदार खुलासे; देखें वीडियो