फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gigi Hadid Stealed the spotlight in Met Gala with old Hollywood glamour in a breathtaking Thom Browne creation

Gigi Hadid : मेट गाला में गिगी हदीद ने लूटी महफिल, 'गार्डन ऑफ टाइम' थीम का किया प्रदर्शन

Tue, 07 May 2024 10:58 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 07 May 2024 10:58 AM IST
सार

मेट गाला 2024 में फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान अमेरिकी फैशन मॉडल गिगी हदीद ने अपने ड्रेस से लोगों का ध्यान खींचा। वह थॉम ब्राउन की डिजाइन की हुई ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरी थीं।
 

विज्ञापन
Gigi Hadid Stealed the spotlight in Met Gala with old Hollywood glamour in a breathtaking Thom Browne creation
गिगी हदीद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेट गाला में फैशन और कल्पना का मिश्रण देखने को मिलता है। इस साल भी इसके प्रदर्शन ने लोगों को निराश नहीं किया। पूरी दुनिया के फैशन इंडस्ट्री से जुड़े सबसे विशिष्ट लोग इस समारोह में जुटे थे। ए लिस्ट हस्तियों में सबसे जल्दी पहुंचने वालों में अन्ना विंटौर, जेनिफर लोपेज, जेंडाया, बैड बन्नी और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे दिग्गज शामिल थे। हालांकि, इस दौरान गिगी हदीद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने थॉम ब्राउन की ड्रेस में शिरकत की थी। अपने ड्रेस के साथ वह पुराने हॉलीवुड ग्लैमर वाले अवतार में नजर आईं।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Met Gala (@metgalaofficial_)

विज्ञापन

गुलाबों से लिपटी ड्रेस में आईं नजर
हदीद की ड्रेस को बहुत खूबसूरती से डिजाइन किया गया था। इसमें गुलाबों को बेहतरीन तरीके से जोड़ा गया था। वह जैसे ही रेड कार्पेट पर उतरीं सबकी नजर उनपर ही टिक गई। उन्होंने अपने लुक से सभी दर्शकों को ध्यान आकर्षित कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Met Gala (@metgalaofficial_)


'गार्डन ऑफ टाइम' थीम को किया प्रदर्शित
हदीद की ड्रेस जितनी खूबसूरत थी, उतने ही आत्मविश्वास के साथ उन्होंने इसे पहना हुआ था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अपनी भव्य एंट्री से पहले, हदीद ने प्रशंसकों को पीले गुलाब बांटकर 'गार्डन ऑफ टाइम' थीम की भावना को प्रदर्शित किया था। इसके अलावा उनकी गाउन को डिजाइन करना भी कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी, इसके लिए 70 से अधिक कारीगरों की विशेषज्ञता लगी। इसके साथ ही 13,500 घंटे से अधिक समय तक इसे सावधानीपूर्वक हाथों से डिजाइन किया गया।
'हीरामांडी में जरूरी था रेप सीन', मल्लिका जान के दुश्मन का दावा
250 से अधिक कॉस्ट्यूम्स का प्रदर्शन
जैसे ही रात हुई, मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट एक वास्तविक टाइम कैप्सूल में बदल गया। इस दौरान कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट ने सदियों से लगातार होते आ रहे बदलावों को भी प्रदर्शित किया। इस दौरान 250 से अधिक कॉस्ट्यूम्स का प्रदर्शन किया गया। चार्ल्स फ्रेडरिक वर्थ के भव्य गाउन से लेकर आधुनिक डिजाइनरों की नवीनतम परिधानों को भी दिखाया गया। इसके माध्यम से फैशन इंडस्ट्री में हुए लगातार बदलावों का प्रदर्शन किया गया।

Met Gala 2024: क्या है मेट गाला? कब से हुई शुरुआत? इन भारतीय हस्तियों ने की शिरकत, जानिए इससे जुड़ी सारी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed