फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gaurav Khanna Denies To Cook Food In Bigg Boss 19 Netizens Troll Him Becoming Celebrity Master Chef Winner

BB19: ‘मुझे खाना बनाना नहीं आता’, बिग बाॅस के घर में गौरव का बड़ा बयान; सेलिब्रिटी मास्टर शेफ बनने पर उठे सवाल

Sat, 30 Aug 2025 06:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 30 Aug 2025 06:07 PM IST
सार

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के घर से गौरव खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो खाना बनाना न आने की बात कह रहे हैं। इसके बाद अब उनके सेलेब्रिटी मास्टर शेफ बनने पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Gaurav Khanna Denies To Cook Food In Bigg Boss 19 Netizens Troll Him Becoming Celebrity Master Chef Winner
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 19 पहले दिन से ही चर्चाओं में बना हुआ है। अब बिग बॉस के घर गौरव खन्ना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में जब उन्हें खाना बनाने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वो ये कहते हुए खाना बनाने से मना कर देते हैं कि उन्हें खाना बनाना आता ही नहीं है। ये वो ही गौरव खन्ना हैं जिन्होंने सेलेब्रिटी मास्टर शेफ जीता भी है। अब गौरव का ये वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है।

विज्ञापन

गौरव ने खाना बनाने से किया इंकार
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाउस कैप्टन बनीं कुनिका सदानंद सबको काम बांटती हैं। इसी दौरान कुनिका गौरव खन्ना को खाना बनाने की जिम्मेदारी देती हैं। लेकिन गौरव साफ मना कर देते हैं। गौरव कहते हैं, “मैडम मैं नहीं आऊंगा। वैसे भी मुझे भारतीय खाना बनाना नहीं आता, फिर घरवालों को सारा दिन भूखा रहना पड़ेगा।” इसके बाद कुनिका ड्यूटी बदलकर जीशान कादरी के साथ गौरव को वॉशरूम साफ करने का काम देती हैं। अब सेलेब्रिटी मास्टर शेफ के विनर रहे गौरव खन्ना का ये कहना कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता है, चर्चा में है। तो वहीं सेलेब्रिटी मास्टर शेफ के स्क्रिप्टेड होने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन

 

 

मैं यहां खाना बनाने नहीं आया हूं
इसके बाद एक अन्य वीडियो में गौरव मृदुल तिवारी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करते हुए नजर आते हैं। जहां वो कहते हैं कि मेरा मन नहीं है और मुझे भारतीय खाना बनाना भी नहीं आता। मैंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इस शो के लिए थोड़ी किया है। अब कोई कहे कि एक्टर हो तो सारे दिन एक्टिंग करो। वो लोगों ने मुझे कुकिंग कितना आता है, देख लिया। इस शो में उनको मेरी पर्सनैलिटी देखनी है।

गौरव खन्ना ने दी सफाई
इस मामले को बढ़ता देख गौरव खन्ना की ओर से अपनी सफाई भी दी गई है। गौरव खन्ना की टीम की ओर से उनके एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, “मास्टरशेफ और बिग बॉस की कुकिंग एक जैसी नहीं है। मास्टरशेफ में गौरव खन्ना मार्गदर्शन के साथ काम करते थे और एक ही प्लेट में बेहतरीन व्यंजन तैयार करते थे। बिग बॉस में लोगों के लिए खाना बनाना, रोजाना खाना बनाना और किसी की निगरानी नहीं करना, सब कुछ है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से पहले गौरव खन्ना ने कभी खाना नहीं बनाया था। यह शो सीखने, खुद को ढालने और भारी दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में था। यह खिताब जीतना दृढ़ संकल्प का नतीजा था, न कि पूर्व कौशल का। आज भारतीय खाने के बारे में एक बयान के आधार पर उन्हें ट्रोल करना और उनका मूल्यांकन करना अनुचित है।”
 



आज होगा पहला वीकेंड का वार
बिग बॉस 19 में आज पहला वीकेंड का वार देखने को मिलेगा। जो प्रोमो सामने आया है, उसमें सलमान खान प्रणीत मोरे की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed