Gauhar Khan: बॉस लेडी की तरह गौहर खान ने किया रैंप वॉक, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Gauhar Khan Flaunt Baby Bump: गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान ने नई ड्रेस में अपनी अदाएं दिखाईं हैं और अपना बेबी बंप भी दिखाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री गौहर खान ने 10 अप्रैल को एलान किया कि वह जैद दरबार के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। रविवार को एक फैशन शो में गौहर खान ने रैंम्प वॉक करते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। वहां मौजूद लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं।
गौहर खान ने किया रैंप वॉक
गौहर खान के रैंप वाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गौहर खान हरे रंग की फैशन साड़ी पहने हुए हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल ज्वैलरी से कंपलीट किया है। साथ ही उन्होंने हाई पेंसिल हील पहनी हुई है।
गौहर खान रैंप वॉक में बॉस लेडी की तरह लहरा के चली हैं। वह जब अपनी ड्रेस दिखा रही थीं इस दौरान कई यूजर ने उन्हें मुबारकबाद दी।
विज्ञापन विज्ञापन
गौहर ने लॉकडाउन में की थी शादी
गौहर खान लॉकडाउन के दौरान जैद दरबार से मिलीं। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ। दोनों ने 2020 में शादी कर ली। 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। बच्चे का नाम जेहान है।
गौहर खान ने किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान
10 अप्रैल को गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह जैद के साथ नाच रही थीं। इस दौरान वह अपना फोन नीचे रखकर पीछे की ओर खिसकती हुई कैमरे के सामने अपना बेबी बंप दिखाती नजर आईं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'बिस्मिल्लाह। आपके दुआ और प्यार की जरूरत है। अपने प्यार से दुनिया को नचाएं।'
काम की बात करें तो गौहर फिलहाल रवि दुबे और सरगुन मेहता की 'लवली लोला' में ईशा मालवीय के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।