Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   gauahar khan shares cryptic post after father in law ismail darbar recent statement boys amid criticism

गौहर खान के इंटीमेट सीन से ससुर इस्माइल दरबार को दिक्कत? अभिनेत्री ने क्रिप्टिक पोस्ट साझा कर दिया रिएक्शन

Thu, 09 Oct 2025 12:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 09 Oct 2025 12:10 PM IST
सार

Gauahar Khan Cryptic Post: अभिनेत्री गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है जिसमें उनका इशारा ससुर इस्माइल दरबार के उस बयान की ओर है जो उन्होंने बहू के काम करने को लेकर दिया है।

विज्ञापन
gauahar khan shares cryptic post after father in law ismail darbar recent statement boys amid criticism
गौहर खान- इस्माइल दरबार - फोटो : एक्स

विस्तार

बेबाक और सशक्त अदाकारा गौहर खान इन दिनों चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई हैं। पहले फिर से मां बनकर, फिर 'बिग बॉस 19' में जेठ आवेज दरबार का समर्थन करने की वजह से उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। अब वो ससुर इस्माइल दरबार के हालिया बयान की वजह से खबरों में हैं। एक इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने बहू के काम को लेकर अपनी ‘पुरानी सोच’ का जिक्र किया। इस विवाद के बीच गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा नोट शेयर किया, जिसे फैंस उनके जवाब के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन


मां होने के बाद भी नहीं रुकीं गौहर
गौहर खान ने हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक संतुलन बनाए रखा है। पहले बेटे जेहान के जन्म के बाद उन्होंने जल्दी ही काम पर वापसी की थी। और अब दूसरे बेटे फरवान के जन्म के बाद भी उन्होंने अपने करियर को उसी उत्साह से जारी रखा है। उनके इसी कदम को लेकर बहुत सारे लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: 'भूत बना दूंगा एक मिनट में', आखिरकार खौल ही गया यूपी के छोरे का खून, मालती चाहर से भिड़े मृदुल तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्माइल दरबार का बयान बना चर्चा का विषय
हाल ही में एक इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने कहा कि वो अपनी बहू की फिल्मों को नहीं देखते क्योंकि उनकी सोच थोड़ी पुरानी है। उन्होंने कहा कि, 'गौहर अब हमारे घर की इज्जत हैं, लेकिन मैं उन्हें काम छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। बस मैं वो चीजें नहीं देखता जिससे मुझे असहजता हो। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कई यूजर्स ने इसे पुरुष प्रधान मानसिकता बताया, वहीं कुछ ने कहा कि दरबार अपनी सोच के अनुसार बात कर रहे हैं।


गौहर खान ने साझा किया क्रिप्टिक पोस्ट
इन प्रतिक्रियाओं के बीच गौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया। उसमें लिखा था- 'एक बेटे को पालना किसी खूबसूरत पल से कम नहीं। वो चलता नहीं दौड़ता है, बैठता नहीं चढ़ता है, फुसफुसाता नहीं चिल्लाता है, फिर भी एक पल रुककर तुम्हारे गाल पर किस करता है और कहता है ‘यू आर ब्यूटीफुल’।' गौहर खान के इसी पोस्ट को बहुत सारे लोगों ने उनका ससुर इस्माइल दरबार के हालिया बयान का जवाब माना और सोशल मीडिया पर उनका ये जवाब तेजी से वायरल भी हो रहा है। 

गौहर और जैद की शादी
गौहर और उनके पति जैद दरबार की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है। जहां जैद हमेशा पत्नी के काम को सपोर्ट करते हैं, वहीं गौहर भी अपने पारिवारिक दायित्वों को बखूबी निभाती हैं। ऐसे समय में जब महिलाओं को ‘घर या करियर’ में से किसी एक को चुनने की सलाह दी जाती है, गौहर खान अपनी जिंदगी से ये साबित कर रही हैं कि मातृत्व और पेशेवर सपने साथ-साथ चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed