फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Game Changer box office collection day 4 ram charan kiara advani s shankar dil raju film performance on monday

Game Changer Collection: पहले सोमवार ही खत्म हो गया राम चरण का खेल, चौथे दिन इतने करोड़ में सिमट गई 'गेम चेंजर'

Mon, 13 Jan 2025 09:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 13 Jan 2025 09:41 PM IST
सार

Game Changer Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का बॉक्स ऑफिस पर आज चौथा दिन था। चलिए जानते हैं कि सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Game Changer box office collection day 4 ram charan kiara advani s shankar dil raju film performance on monday
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का दर्शकों के बीच खास कमाल देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। 10 जनवरी को रिलीज हुई 'गेम चेंजर' का आज सिनेमाघरों में चौथा दिन था। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Trending Videos

Game Changer box office collection day 4 ram charan kiara advani s shankar dil raju film performance on monday
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

फिल्म की आज की कमाई
'गेम चेंजर' की हालत बेहद खस्ता रही। वीकएंड पर फिल्म ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.8 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन की कमाई के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कुल कमाई
आज की कमाई के साथ अब 'गेम चेंजर' का कुल कलेक्शन 93.3 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। चलिए फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डालते हैं...

विज्ञापन

अपनी फिल्मों से पिछड़े राम चरण
राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन के कलेक्शन के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर पिछड़ती चली गई। वीकडेज में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है। राम चरण पिछली बार 'आरआरआर' में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ऐसे में अब यह फिल्म राम चरण की फ्लॉप लिस्ट में शामिल होने वाली है।

फिल्म के कलाकार और कहानी
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed