Ram Charan: राम चरण के बहन की पहली फिल्म हुई ब्लॉकबस्टर, अभिनेता ने दी 'कमिटी कुर्रोलु' की टीम को बधाई
साउथ के मशहूर अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा कर हालिया रिलीज तेलुगु फिल्म 'कमिटी कुर्रोलु' की तारीफ की है। इस फिल्म को उनकी चचेरी बहन निहारिका कोनिडेला ने बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु फिल्मों में हर फिल्म के साथ एक नई प्रतिभा सामने आती है, जिसे बड़ी हस्तियों द्वारा समर्थन और सराहना भी मिलती हैं। इस कड़ी में अब अभिनेत्री सह फिल्म निर्माता निहारिका कोनिडेला और साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता राम चरण का नाम भी जुड़ गया है। निहारिका बतौर फिल्म अभिनेत्री तेलुगु फिल्मों में कोई नया नाम नहीं हैं, लेकिन उन्होंने बतौर निर्माता अपनी पहली फीचर फिल्म 'कमिटी कुरोर्लु' बनाई है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस फिल्म को राम चरण से भी तारीफ मिली है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर टीम की तारीफ की है।
ब्लॉकबस्टर साबित हुई है 'कमिटी कुर्रोलु'
अभिनेत्री-फिल्म निर्माता निहारिका कोनिडेला की फिल्म 'कमिटी कुर्रोलु', पिछले शुक्रवार को एक छोटी फिल्म के रूप में रिलीज हुई थी। हालांकि, अपने नयेपन की वजह से देखते ही देखते ये बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। अपने चार दिवसीय नाट्य सफर में, कमिटी कुर्रोलु ने दुनिया भर के टिकट काउंटरों पर 8 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई की है। फिल्म की सफलता के बाद टीम की काफी तारीफ हो रही है। अब इस फिल्म की सराहना करने वालों की सूची में निहारिका के चचेरे भाई राम चरण का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने इस सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।
Congratulations on the massive success of *Committe Kurrollu* Niharika Thalli ! The is well-deserved !! Your hard work and dedication, along with your team are truly inspiring. Kudos to the entire cast and crew for their incredible effort, and a special shoutout to the director… pic.twitter.com/Up6bSQDqPU
विज्ञापन विज्ञापन— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) August 13, 2024
Dia Mirza: दीया मिर्जा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर आवाज की बुलंद, कहा- हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा
राम चरण ने दी बधाई
राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “कमिटी कुर्रोलु की बड़ी सफलता के लिए बधाई निहारिका थल्ली। यह सफलता पूरी तरह से योग्य है। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ आपकी टीम भी वास्तव में प्रेरणादायक है। उनके अविश्वसनीय प्रयास के लिए पूरी कास्ट और क्रू को बधाई। इसके साथ ही अभिनेता ने इस कहानी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से उतारने के लिए निर्देशक यधु वामसी को भी धन्यवाद दिया।
Ulajh Box Office Failure: 'अब कॉम्पिटिशन भी बढ़ गया है', 'उलझ' के बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले गुलशन देवैया
महेश बाबू, राजामौली भी कर चुके हैं तारीफ
इस फिल्म को अब तक महेश बाबू, राजामौली, सुकुमार, नानी, देवी श्री प्रसाद जैसे लोकप्रिय टॉलीवुड सितारों से तारीफें मिल चुकी है। फिल्म का लेखन और निर्देशन नवोदित यधु वामसी ने किया है। फिल्म ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित है और ग्रामीण मुद्दों को उठाती है। इस फिल्म ग्यारह बचपन के दोस्तों के एक व्यक्तिगत कहानी का वास्तविक चित्रण किया गया है। फिल्म पूरी तरह से नए कलाकारों के कंधों पर निर्भर है। फिल्म का निर्माण निहारिका कोनिडेला और जयलक्ष्मी अदापाका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
Saira Banu: वैजयंती माला के जन्मदिन पर सायरा बानो का खास पोस्ट, अनसीन फोटो के साथ खूबसूरत लम्हों को किया याद