फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   first devotional ai song of india Achyutam Keshavam released Swastik Productions Harshit saxena

Devotional AI Video: कान्हा व राधा के ये एआई रूप देख हैरान रह जाएंगे, देखिए देश का पहला डिवोशनल म्यूजिक वीडियो

Tue, 27 Aug 2024 08:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 27 Aug 2024 08:09 PM IST
सार

'अच्युतम केशवम' गाने की चर्चा हर ओर हो रही है। इस भक्ति गीत का वीडियो कृत्रिम मेधा तकनीक से तैयार किया गया है। स्वास्तिक प्रोडक्शंस के बैनर तले बने इस गाने को हर्षित सक्सेना ने अपने सुरों से सजाया है।

विज्ञापन
first devotional ai song of india Achyutam Keshavam released Swastik Productions Harshit saxena
भक्ति गीत 'अच्युतम केशवम' - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

कृत्रिम मेधा तकनीक से तैयार किया गया भारत का पहला भक्ति गीत 'अच्युतम केशवम' रिलीज हो चुका है। इसे मशहूर गायक हर्षित सक्सेना ने बनाया और गाया है। अपने आध्यात्मिक प्रस्तुतियों के लिए पहचाने जाने वाले स्वास्तिक प्रोडक्शंस के बैनर तले इस म्यूजिक वीडियो को तैयार किया गया है।
विज्ञापन

Aly Goni: अली गोनी ने किया आसिम रियाज का समर्थन, कहा- अगर वह इतना आक्रामक दिखे, तो उन्हें उकसाया गया होगा
विज्ञापन


सिद्धार्थ तिवारी ने गाने को लेकर कही यह बात
तीन मिनट 12 सेकंड के इस गाने का निर्देशन सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने किया है। वहीं, गाने के वीडियो का एआई स्वरूप राज स्टूडियो के चिराग भुवा और चाणक्य चटर्जी ने तैयार किया है। इस भक्ति गीत के बारे में बात करते हुए स्वास्तिक प्रोडक्शंस के संस्थापक और चीफ क्रिएटिव सिद्धार्थ ने कहा, “हमारा लक्ष्य इस बदलती दुनिया में कदम रखने का है, जहां कहानियां और धुनें कृत्रिम मेधा से तैयार किए गए पात्रों में जान फूंकती हैं। इससे हम आध्यात्मिकता को नए भारत के साथ दुनियाभर में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्रयोगों के लिए मशहूर है स्वास्तिक प्रोडक्शंस
उन्होंने आगे कहा, "स्वास्तिक प्रोडक्शंस को न केवल भारतीय इतिहास और संस्कृति से जुड़ी मार्मिक कहानियां बताने के लिए जाना जाता है, बल्कि अत्याधुनिक वीएफएक्स के साथ लगातार नए प्रयोग करने के लिए भी जाना जाता है। इस गाने का वीडियो लॉन्च इस दिशा में पहला कदम है।"
Vekh Sohneyaa: गुरफतेह पीरजादा के प्यार में गिरफ्तार दिखीं अनन्या पांडे, दिल छू रहा कॉल मी बे का पहला गाना

लोगों कर रहे तारीफ

स्वास्तिक प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित यह गाना सभी प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा। यह गाना कंपनी के इसी नाम से बने यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद है। कृत्रिम मेधा से तैयार किया यह पहला भक्ति गीत दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यूट्यूब चैनल के कमेंट बॉक्स में लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Bengali Artistes: महिला डॉक्टर के साथ घटी जघन्य घटना से सहमी अभिनेत्रियां, सुरक्षित कार्यस्थल के लिए उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed