फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   First Afghani Pop singer Aryana organised a concert, program was super hit

अफगानिस्तान में सनसनी मचा चुकी है ये पहली पॉप स्टार, सुपरहिट रहा कंसर्ट

Mon, 21 Aug 2017 09:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 21 Aug 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
First Afghani Pop singer Aryana organised a concert, program was super hit
अर्याना - फोटो : BBC
अफगानिस्तान जैसे रुढ़िवादी देश में पॉप स्टार होना अपने आप में बड़ी बात है। यहां महिलाओं के चेहरा खुले रखने तक पर सामाजिक पाबंदियां हैं, पर अर्याना नाम की पॉप स्टार ने पूरे अफगानिस्तान के कट्टरपंथियों को आईना दिखा दिया है। अर्याना ने तमाम धमकियों के बावजूद काबुल में शानदार कंसर्ट किया और इस दौरान भारी संख्या में लोग भी जुटे।
विज्ञापन


अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए इस कंसर्ट का रूढ़िवादी तबका विरोध कर रहा था। कंसर्ट को लेकर हमले की आशंका भी ज़ाहिर की गई थी। काबुल के इंटरकॉन्टिनेंट होटल में हुए कंसर्ट के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बीते कुछ महीनों के दौरान काबुल में कई आत्मघाती हमले हुए हैं।
विज्ञापन


इस महिला के पहनावे पर क्यों बरपा है हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ़गानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित ये कंसर्ट पहले ग़ाजी स्टेडियम में होना था। इसके लिए प्रीमियम कीमत पर तीन हज़ार से ज्यादा टिकट बेचे गए थे। लेकिन अधिकारियों का कहना था कि वो कार्यक्रम की जगह पर सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकते हैं। इसके बाद भी अर्याना सईद ने उम्मीद नहीं छोड़ी और दूसरी जगह पर कार्यक्रम पेश किया। कंसर्ट को लेकर उनके फैन्स खुश थे।

अर्याना सईद को उनके प्रसंशक अफ़गानिस्तान की किम करदाशियां बताते हैं–इनपुट बीबीसी से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed