फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   film Thug life Trailer know when and where to watch Kamal Haasan trisha krishnan

Thug life Trailer: 'ठग लाइफ' के नए पोस्टर के साथ सामने आई इसके ट्रेलर की जानकारी, जानिए किस दिन सकेंगे झलक

Fri, 16 May 2025 02:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 16 May 2025 02:34 PM IST
सार

Film Thug Life: कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' का आज एक नया पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही इसकी ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा भी की गई है।
 

विज्ञापन
film Thug life Trailer know when and where to watch Kamal Haasan trisha krishnan
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम@turmericmedia

विस्तार

कमल हासन की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म 'ठग लाइफ' के ट्रेलर की रिलीज को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। जानिए कब रिलीज होगा कमल हासन और तृषा कृष्णन की फिल्म का ट्रेलर।
विज्ञापन

 

'ठग लाइफ' का ट्रेलर कब होगा रिलीज
टर्मिरिक मीडिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'ठग लाइफ' के ट्रेलर के आने की घोषणा करते हुए फिल्म का एक शानदार पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें कमल हासन, मगिज मंद्रम और तृषा कृष्णन नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'जीने की वजह ही मारने की वजह है। ठग लाइफ का पोस्टर कल शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।' वहीं फिल्म का ऑडियो लॉन्च 24 मई को किया जाएगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Turmeric Media (@turmericmedia)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म ठग लाइफ
कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। इस फिल्म की पटकथा मणिरत्नम ने कमल हासन के साथ मिलकर लिखी है। इस फिल्म में कमल हासन, तृषा कृष्णन के अलावा, सान्या मल्होत्रा, अभिराम, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, नासिर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और वैयापुरी नजर आएंगे। यह कमल हासन और मणिरत्नम की पिछली फिल्म 'नायकन' के बाद फिर से एक साथ काम करने का प्रतीक है। फिल्म रंगाराया शक्तिवेल नायकर की कहानी है।

यह भी पढ़ें: VVAN Release Date: 'जंगल भी फुसफुसाता है', सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'वीवन' की रिलीज डेट आई सामने


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed