{"_id":"69ddc1cf14cf477814078b23","slug":"fighting-in-karan-aujlas-mumbai-2-0-concert-video-goes-viral-of-kicks-and-punches-2026-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karan Aujla: करण औजला के कॉन्सर्ट में हुई झड़प; लोगों ने एक-दूसरे पर चलाए घूंसे; वायरल हो रहा मुंबई का वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Aujla: करण औजला के कॉन्सर्ट में हुई झड़प; लोगों ने एक-दूसरे पर चलाए घूंसे; वायरल हो रहा मुंबई का वीडियो
Tue, 14 Apr 2026 09:55 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:55 AM IST
सार
Karan Aujla Mumbai 2.0 Concert: करण औजला के कॉन्सर्ट में एक बार फिर झड़प की खबर सामने आई है। इससे पहले मुंबई में एक कॉन्सर्ट को लेकर दर्शकों ने कई शिकायतें की थीं।
विज्ञापन
कॉन्सर्ट के बाहर झड़प, करण औजला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों पी-पॉप कल्चर टूर को लेकर सुर्खियों में हैं। 12 अप्रैल को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में उनका कॉन्सर्ट हुआ। वेन्यू के पास हुई एक झड़प के बाद इवेंट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
कॉन्सर्ट के बाहर झड़प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झड़प रेसकोर्स परिसर के बाहर, पार्किंग एरिया के पास हुई। यहां कुछ लोगों को आपस में हाथापाई करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग एक-दूसरे पर घूंसे चलाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस स्थिति से कॉन्सर्ट में आए लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। अब तक किसी के घायल होने या किसी भी तरह की शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है।

View this post on Instagram
A post shared by On the list - Your clubs and events guestlisting partner (@onthelist.live)
Trending Videos
शानदार रहा करण औजला का कॉन्सर्ट
इस झड़प के बावजूद कॉन्सर्ट सुचारू रूप से चला। इसमें औजला ने दर्शकों के सामने एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने अपने कुछ सबसे बड़े हिट गाने गाए, जिनमें 'तौबा तौबा', 'बॉयफ्रेंड' और 'ऑन टॉप' शामिल थे। फैंस ने भी उनका साथ दिया।
इस झड़प के बावजूद कॉन्सर्ट सुचारू रूप से चला। इसमें औजला ने दर्शकों के सामने एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। सिंगर ने अपने कुछ सबसे बड़े हिट गाने गाए, जिनमें 'तौबा तौबा', 'बॉयफ्रेंड' और 'ऑन टॉप' शामिल थे। फैंस ने भी उनका साथ दिया।
View this post on Instagram
पहले इवेंट की हो चुकी आलोचना
'मुंबई 2.0' कॉन्सर्ट औजला के लिए एक बड़ी वापसी साबित हुआ। 3 मार्च को MMRDA ग्राउंड्स में उनके पिछले इवेंट की काफी आलोचना हुई थी। आरोप थे कि उस इवेंट में मैनेजमेंट अच्छा नहीं था, बहुत ज्यादा भीड़ थी, भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी और गर्मी की वजह से कई लोग बेहोश भी हो गए थे।
इसकी भरपाई करने के लिए सिंगर और आयोजकों ने 'मुंबई 2.0' शो के लिए मुफ्त टिकट दिए गए, ताकि दर्शकों के बीच उनका खोया हुआ भरोसा फिर से कायम किया जा सकते। इस बार मैनेजमेंट की काफी तारीफ हुई।