फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farzi 2 release soon Makers give major hint in new clip Shahid Kapoor second season of actor debut OTT series

Farzi 2 Release: फिर से लौट रहा है फर्जी सनी एक नए प्लान के साथ, शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' इस दिन होगी रिलीज

Sun, 05 May 2024 12:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 05 May 2024 12:27 PM IST
सार

अभिनेता शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज फर्जी 2 जल्द ही फिर से ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जानिए कब और कहां होगी रिलीज।

विज्ञापन
Farzi 2 release soon Makers give major hint in new clip Shahid Kapoor second season of actor debut OTT series
फर्जी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया था। यह पूरी तरह से एक क्राइम थ्रिलर सीरीज रही, जो कि दर्शकों को बेहद पसंद आई। अब इस सीरीज की दूसरी किस्त 'फर्जी 2' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस बात से दर्शक बेहद उत्साहित हैं। इसका पहला सीजन सुपरहिट साबित हुआ था। पहले सीजन की सफलता के बाद से ही इसके दूसरे सीजन की दर्शकों ने डिमांड करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


'फर्जी 2'
'फर्जी 2' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले ही कंफर्म कर दिया था कि फर्जी का सीक्वल आने वाला है लेकिन उस समय उन्होंने वेब सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'फर्जी 2' इस साल के आखिरी में या फिर 2025 की शुरुआत में रिलीज कर दी जाएगी। हालांकि मेकर्स ने सीरीज से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है साथ ही कैप्शन में लिखा, ''फिर से लौट रहा है फर्जी सनी, एक नए प्लान के साथ।' इस पूरी 1.55 मिनट की वीडियो में सनी (शाहिद कपूर) का झन्नाटेदार किरदार दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन


फैंस की प्रतिक्रिया
फर्जी के सीजन 2 की जब से दर्शकों को भनक लगी है तभी से दर्शक इस सीरीज को देखने के लिए बेकरार हैं। एक फैन ने लिखा, ''सीजन 2 लेट्सगो', एक और फैन ने लिखा, ''फर्जी सनी वापस आ रहा है।'', एक और फैन ने लिखा, ''शाहिद कपूर वापस लौट रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन




'फर्जी' को लेकर राशि का खुलासा
इस सीरीज में शाहिद कपूर और राशि खन्ना का दमदार अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया था। 'फर्जी 2' की शूटिंग शेड्यूल को लेकर राशि खन्ने ने फैंस को सोशल मीडिया पर हिंट दी थी। राशि ने कहा, ''मेरी राज सर से बात हुई थी जो हमारी सीरीज के डायरेक्टर हैं। उन्होंने मुझे कहा था कि अगले साल की शुरुआत में फर्जी 2 की शूटिंग शुरू होगी।'' इसका मतलब ये है कि सीरीज 2025 के आखिरी में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)



'फर्जी' में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति और शाहिद कपूर का अभिनय लोगों के दिलों को छू गया। इस सीरीज में विजय ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग की क्रिटिक से लेकर ऑडियंस तक हर किसी ने तारीफ की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार कृति सेनन के साथ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया है। लेकिन अब दर्शक 'फर्जी 2' में शाहिद को एक बार फिर से देखने के लिए बेकरार हैं।
RRR Release Again: ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' फिर से होगी रिलीज, जानें कब-कहां देख सकेंगे फिल्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed