{"_id":"66cd6aa49cfb9e625b05931a","slug":"farhan-akhtar-revealed-he-would-never-produce-animal-due-to-ranbir-kapoor-problematic-character-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farhan Akhtar: 'एनिमल' का कभी भी निर्माण नहीं करना चाहेंगे फरहान अख्तर, रणबीर कपूर का किरदार समस्याग्रस्त रहा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Farhan Akhtar: 'एनिमल' का कभी भी निर्माण नहीं करना चाहेंगे फरहान अख्तर, रणबीर कपूर का किरदार समस्याग्रस्त रहा
Tue, 27 Aug 2024 11:34 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:34 AM IST
सार
फरहान अख्तर ने रणबीर कपूर अभिनीत और संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म एनिमल पर अपने विचार साझा किए। फरहान का मानना है कि फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर द्वारा निभाया गया किरदार समस्याग्रस्त है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर (एनिमल)- फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar, सोशल मीडिया
विस्तार
निर्देशन फरहान अख्तर अपने अभिनय, सिंगिंग और निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय के साथ ही निर्देशन भी किया है। फिल्मों में निर्देशन को लेकर इसी बीच फरहान अख्तर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने हाल ही में 2023 की सबसे हिट और विवादास्पद फिल्मों में से एक 'एनिमल' पर अपने विचार व्यक्त किए हैं, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में फरहान ने स्वीकार किया कि फिल्म 'एनिमल' उन्हें पसंद नहीं आई और फिल्म में रणबीर कपूर द्वारा निभाया गया किरदार समस्याग्रस्त लगा।
एनिमल में रणबीर का किरदार समस्याग्रस्त है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इंटरव्यू के दौरान फरहान ने कहा, "फिल्म 'एनिमल' कुछ खास नहीं है। क्या यह कोई ऐसी फिल्म है, जिसे मैं किसी को देखने की सलाह दूंगा, मुझे नहीं लगता।" जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें एनिमल का निर्माण करने का अवसर मिला, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, मैं नहीं करूंगा। मुझे लगता है कि यह किरदार (रणबीर कपूर के द्वारा निभाया गया किरदार) समस्याग्रस्त है।"
सभी स्वतंत्र हैं
फरहान अख्तर ने आगे कहा था, "मैं नहीं मानता कि कुछ चीजें नहीं दिखाई जानी चाहिए। हम ऐसे क्षेत्र में हैं, जहां अगर कोई मुझसे कहता है, 'आप इस तरह की फिल्म नहीं बना सकते', तो मैं कहूंगा, 'आप कौन होते हैं मुझे यह बताने वाले कि मुझे क्या बनाना चाहिए और क्या नहीं?' मुझे इस देश के कानून द्वारा अनुमति दी गई है और मुझे स्वतंत्रता है कि मैं जो चाहूं कह सकता हूं। दर्शक क्या सुनना चाहते हैं, यह वे तय करेंगे। मैं कभी किसी फिल्म निर्माता या लेखक या निर्माता या किसी से नहीं कहूंगा, 'यार इसे मत बनाओ', या, 'इस तरह की फिल्म नहीं बनाई जा सकती'। हर किसी का अपना-अपना विचार होता है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना खतरनाक है।"
विज्ञापन
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल दिसंबर 2023 में रिलीज के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी ने अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। हालांकि, फिल्म को विवादों का सामना करना पड़ा था लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही है। आलोचनाओं के बावजूद, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में लगभग 800 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब प्रशंसक रणबीर की फिल्म 'एनिमल 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Rekha: जब अमिताभ बच्चन को मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, रेखा ने जाकर जया बच्चन को लगाया था गले