Farah Khan: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के शर्टलेस वीडियो पर फिदा हुईं फराह खान, बोलीं- ‘हमेशा आभारी रहूंगी…’
Farah Khan Comment On Tom Cruise Video: हाल ही में हॉलीवुड सुपरस्टार ने अपनी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ का बिहाइंड द सीन शेयर किया है। इस वीडियो को देख निर्माता फराह खान ने प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक और प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में सुर्खियों में आ गई हैं। वजह है उनक कमेंट। बात ये है कि हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने सोशल मीडिया पर अपना एक शर्टलेस वीडियो शेयर किया है, जो उनकी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ का बिहाइंड द सीन है। इस क्लिप को देख फराह खान अभिनेता पर फिदा हो गईं और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अभिनेता की तारीफ करते हुए रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
टॉम क्रूज ने शेयर किया फिल्म का BTS
आज बुधवार को हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें कुछ स्टंट करते देखा जा सकता है। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेता ने अपनी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ का BTS वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि टॉम क्रूज शर्टलेस होकर समुद्र की गहराइयों में जाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन दिया, ‘इस जीवन भर के अनुभव के लिए मैकक्यू और हमारी पूरी कास्ट और क्रू को धन्यवाद। मुझे उम्मीद है कि सभी को यह पसंद आएगा और इससे ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ फिल्म बनाने के लिए क्या करना पड़ता है, इसकी बेहतर समझ मिलेगी।’
विज्ञापन विज्ञापन
फराह खान ने लिखा- शर्ट उतारने के लिए धन्यवाद
इस वीडियो के सामने आते ही इसपर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इसी कड़ी में निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान भी शामिल हो गईं। उन्हें टॉम क्रूज का शर्टलेस क्लिप काफी पसंद आया। फराह ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'हमारे लिए अपनी शर्ट उतारने के लिए शुक्रिया। हमेशा आपकी आभारी रहूंगी टॉम।’
यह खबर भी पढ़ें: Nagarjuna: ‘कुली’ के बाद नागार्जुन ने किया अपनी 100वीं फिल्म का एलान, इस किरदार में आएंगे नजर
टॉम क्रूज की फिल्म के बारे में
टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' स्पाई-एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। फिल्म की कहानी एरिक जेंड्रेसन और क्रिस्टोफर ने साथ में लिखी है। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा हेले एटवेल, विन्ग रैम्स, साइमन पेग, हेनरी कजर्नी और एंजेला बैसेट अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 17 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने शानदार कलेक्शन किया था।