Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Success Of CooliAfe Nagarjuna Announces His 100th Film King 100 Directed By Karthik He Plays Protagonist

Nagarjuna: ‘कुली’ के बाद नागार्जुन ने किया अपनी 100वीं फिल्म का एलान, इस किरदार में आएंगे नजर

Wed, 20 Aug 2025 04:54 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 20 Aug 2025 04:54 PM IST
सार

Nagarjuna’s 100th Movie: ‘कुली’ की सफलता के बीच सुपरस्टार नागार्जुन ने अपनी 100वीं फिल्म की घोषणा की है। साथ ही अपने रोल को लेकर भी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
After Success Of CooliAfe Nagarjuna Announces His 100th Film King 100 Directed By Karthik He Plays Protagonist
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीकांत की हालिया रिलीज फिल्म ‘कुली’ में सुपरस्टार नागार्जुन साइमन के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में अपने नेगेटिव किरदार को लेकर नागार्जुन को काफी तारीफें मिली हैं और लोगों को उनका कैरेक्टर काफी पसंद भी आया है। अब ‘कुली’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही नागार्जुन ने अपनी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। ये उनकी 100वीं फिल्म भी होगी। जिसके बाद फैंस उन्हें नई भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन

तमिल निर्देशक कार्तिक करेंगे 100वीं फिल्म का निर्देशन
जगपति बाबू के होस्टिंग वाले जी5 के चैट शो 'जयम्मु निश्चयमु रा' में बातचीत के दौरान नागार्जुन ने अपनी 100वीं फिल्म की घोषणा की और इसको लेकर जानकारी साझा की है। नागार्जुन ने बताया कि उनकी 100वीं फिल्म तमिल निर्देशक कार्तिक द्वारा निर्देशित होगी, जिसका टाइटल फिलहाल अभी के  लिए 'किंग 100' है।  

विज्ञापन

6-7 महीनों से चल रही फिल्म की तैयारी
बातचीत के दौरान नागार्जुन ने बताया कि मेरी अगली रिलीज 'किंग 100' होगी। इसकी तैयारी पिछले 6-7 महीनों से चल रही है। तमिल निर्देशक कार्तिक ने मुझे एक साल पहले इसकी स्क्रिप्ट सुनाई थी। यह एक शानदार फिल्म है और हम 'कुली' के बाद अब इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। यह एक एक्शन से भरपूर फैमिली ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

100वीं फिल्म में ऐसी होगी नागार्जुन की भूमिका
नागार्जुन ‘कुली’ में एक विलेन के किरदार में हैं। जबकि इससे पिछले फिल्म ‘कुबेर’ में भी वो पहले विलेन के साथी होते हैं। हालांकि, बाद में उनका कैरेक्टर सुधर जाता है। अब अपनी 100वीं फिल्म को नागार्जुन ने कहा कि इस बार मैं फिल्म में हीरो हूं। वहीं अगर निर्देशक कार्तिक की बात करें तो वो इससे पहले अशोक सेलवन स्टारर 'निथम ओरु वनम' का निर्देशन भी कर चुके हैं। 

Trending Videos

After Success Of CooliAfe Nagarjuna Announces His 100th Film King 100 Directed By Karthik He Plays Protagonist
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कुली’ में पसंद किया गया नागार्जुन का रोल
नागार्जुन की आखिरी रिलीज फिल्म ‘कुली’ है, जिसमें वो रजनीकांत, सौबेन शाहिर, उपेंद्र कुमार, आमिर खान और श्रुति हासन के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म में साइमन के नेगेटिव रोल में नजर आए नागार्जुन की स्टाइल और स्वैग को काफी पसंद किया गया है। हालांकि, 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed