फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Farah khan charged more than shahrukh khan in kabhi ha kabhi na movie shared interesting story

Shah Rukh Khan: इस फिल्म में फराह खान ने शाहरुख से ज्यादा किया था चार्ज, वेतन सुन उड़ जाएंगे होश

Tue, 11 Jun 2024 12:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 11 Jun 2024 12:45 PM IST
सार

फराह खान ने शाहरुख खान की फिल्म  ‘कभी हां कभी ना’ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें शाहरुख से ज्यादा वेतन मिला था। उन्होंने किंग खान से पहली मुलाकात के बारे में भी रोचक किस्सा साझा किया। 
 

विज्ञापन
Farah khan charged more than shahrukh khan in kabhi ha kabhi na movie shared interesting story
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk और @farahkhankunder

विस्तार

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। फराह ने इस दौरान हैरान करने वाला खुलासा भी किया। फराह खान ने एक साक्षात्कार में कहा कि एक फिल्म के लिए उन्हें शाहरुख से ज्यादा पैसे मिले थे। आइए जानते हैं फराह ने किस फिल्म में शाहरुख खान से भी ज्यादा चार्ज किया था?
विज्ञापन


शाहरुख ने फराह के सहायक के तौर पर किया काम 
फराह खान ने साक्षात्कार में बताया कि शाहरुख खान से उनकी पहली मुलाकात कैसी थी। फराह ने कहा कि उन्होंने शाहरुख के साथ ‘कभी हां कभी ना’ में काम किया था। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन के पास बहुत कम पैसे थे, इसलिए शाहरुख ने उनके सहायक के तौर पर उनकी मदद की थी। फराह ने जब यह कहा कि इस फिल्म में शाहरुख से ज्यादा पैसे उन्हें मिले तो सभी चौंक गए। 
विज्ञापन

Mirzapur 3: जंगल में मचेगा भौकाल...गलियां होंगी लहूलुहान, 'मिर्जापुर 3' के टीजर के साथ हुआ रिलीज डेट का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख से मिलने से डर रही थी फराह
शाहरुख के साथ अपनी दोस्ती पर पूछे जाने पर फराह ने बताया कि उन्होंने एक साक्षात्कार में पढ़ा था, जिसमें वह बहुत ही घमंडी लग रहे थे और उनसे मिलने से पहले वह बहुत डरी हुई थीं। फराह ने याद करते हुए बताया कि वह शाहरुख से जब पहली बार मिलीं, तो उन्होंने क्या पहन रखा था और क्या कर रहे थे। कुंदन शाह ने उनका परिचय कराया था। कोरियोग्राफर ने कहा, ‘कभी-कभी, आप तुरंत किसी से घुल-मिल जाते हैं। आपको ऐसा लगता है कि आप स्कूल के दोस्त हैं। शाहरुख के साथ भी ऐसा ही था। हमारी पसंद एक जैसी थी, हमने एक जैसी किताबें पढ़ी थीं, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर भी एक जैसा था।’

फिल्म के लिए सबसे ज्यादा रुपये फराह को मिले थे
फराह खान ने आगे साझा किया, ‘फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के दौरान शाहरुख ने मेरी बहुत मदद की। फिल्म का बजट बहुत ही कम था, शाहरुख को फिल्म के लिए केवल 25 हजार रुपये मिले थे। मुझे उस फिल्म में सबसे ज्यादा पेमेंट मिली थी। मुझे हर गाने के लिए पांच हजार रुपये मिले थे और फिल्म में कुल छह गाने थे। इस वजह से मुझे 30 हजार रुपये मिले थे। हम एक असिस्टेंट भी नहीं रख सकते थे। इसलिए, 'आना मेरे प्यार को' गाने के लिए हमने गोवा से आम लोगों को लिया।’ बता दें कि फराह खान ने शाहरुख की तीन फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ शामिल है। 
Chandu Champion: चंदू चैंपियन की वजह से लोगों से दूर हो गए थे कार्तिक, अगली फिल्म की शूटिंग भी हुई प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed